ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Anant Singh : बेटी की शादी में करोड़ों का खर्च कौन उठा रहा? अनंत सिंह बोले- कोई थार देता है तो कोई पंडाल लगवा देता है; बहुत खर्च नहीं होता है...✦Chhath Puja Bihar : छठ पूजा की शुरुआत कहां से हुई? मगध, मिथिला या अंग… बिहार के तीन क्षेत्रों के अपने-अपने दावे, जानिए क्या हैं ऐतिहासिक तर्क✦Bihar Weather Today : बिहार में अभी बारिश से राहत, लेकिन 13 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम! सुबह कोहरे का अलर्ट, जानिए पटना समेत सभी जिलों का हाल...✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Anant Singh : बेटी की शादी में करोड़ों का खर्च कौन उठा रहा? अनंत सिंह बोले- कोई थार देता है तो कोई पंडाल लगवा देता है; बहुत खर्च नहीं होता है...✦Chhath Puja Bihar : छठ पूजा की शुरुआत कहां से हुई? मगध, मिथिला या अंग… बिहार के तीन क्षेत्रों के अपने-अपने दावे, जानिए क्या हैं ऐतिहासिक तर्क✦Bihar Weather Today : बिहार में अभी बारिश से राहत, लेकिन 13 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम! सुबह कोहरे का अलर्ट, जानिए पटना समेत सभी जिलों का हाल...

अपने तेवर में नरम नहीं पड़े स्पीकर, RJD विधायक के सवाल पर नीतीश के मंत्री को दे दिया निर्देश

PATNA : दो दिन तक विधानसभा में झमेला होने के वैसे तो आज सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण चल रही है लेकिन अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के तेवर नर्म होते नहीं दिख रहे हैं. विधानसभा अध्य

अपने तेवर में नरम नहीं पड़े स्पीकर, RJD विधायक के सवाल पर नीतीश के मंत्री को दे दिया निर्देश
First Bihar
2 मिनट

PATNA : दो दिन तक विधानसभा में झमेला होने के वैसे तो आज सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण चल रही है लेकिन अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के तेवर नर्म होते नहीं दिख रहे हैं. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा मुख्यमंत्री नीतीश से उलझने के बाद भी अपने तेवर में नरम नहीं पड़े. नीतीश सरकार की मंत्री लेसी सिंह के जवाब को स्थगित कर दिया.


दरअसल, राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने सदन में अल्पसूचित प्रश्न खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से पूछा था कि सरकार राशि कब तक वसूल करेंगी. राजद विधायक ने सदन में कहा कि सरकार की तरफ से जो जवाब आया है वो पूरी तरह से गलत है. कैग की रिपोर्ट और विभाग के जवाब में समानता नहीं है. ऐसे में सरकार ने सदन को गुमराह किया है. अधिकारी गलत आंकड़े पेश करते हैं. वैसे दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो और उत्तर को स्थगित की जाये.


लेसी सिंह के जवाब पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि इसे स्थगित कर दिया जाए. स्पीकर विजय सिन्हा ने जैसे ही स्थगित करने की बात सुनी तुरंत कहा- फिर झमेला कराइएगा क्या? जिस पर सब हंसने लगे. इसके बाद स्पीकर ने कहा कि हम प्रश्न को स्थगित करते हैं. उसके बाद अध्यक्ष ने मंत्री को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिकारियों के  इस तरह के जवाब को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. 


सरकार की तरफ से गलत उत्तर और राजद विधायक की तरफ से प्रश्न स्थगित करने की मांग पर स्पीकर विजय सिन्हा ने साफ चेताया और कहा कि हम प्रशासनिक अराजकता नहीं फैलने देंगे. स्पीकर ने साफ़ कहा कि आप बताइए इस पर क्या कार्रवाई करेंगी. मंत्री ने जवाब दिया कि हम इसको देखवा लेते हैं. उन्होंने आसन से मंत्री लेसी सिंह को निदेश दिया कि इस मामले की पूरी जांच कराकर सदन को अवगत करायें.

टैग्स