ब्रेकिंग
Bihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहतपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलाBihar News: पटना में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगी रोक, बिना आदेश किराया बढ़ाने वालों पर एक्शनBihar IAS Transfer List : बिहार में आधी रात बड़ा IAS फेरबदल, 12 अफसरों का तबादला; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बिहार में जमीन वालों के लिए बड़ी खबर! दाखिल-खारिज में बदला नियम, अब ऐसे होगी जांचBihar weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बरसी राहतपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसला

अपने ही संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री का भारी विरोध, ग्रामीणों ने लगाए ‘गिरिराज सिंह गो बैक’ के नारे

BEGUSARAI: लोकसभा चुनाव में जहां एक तरफ उम्मीदवारों को लोगों का समर्थन मिल रहा है तो दूसरी तरफ किसी-किसी जगह उन्हें विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। बेगूसराय से बीजेपी सांसद और क

अपने ही संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री का भारी विरोध, ग्रामीणों ने लगाए ‘गिरिराज सिंह गो बैक’ के नारे
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: लोकसभा चुनाव में जहां एक तरफ उम्मीदवारों को लोगों का समर्थन मिल रहा है तो दूसरी तरफ किसी-किसी जगह उन्हें विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। बेगूसराय से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का अपने हीं संसदीय क्षेत्र में एक बार फिर भारी विरोध हुआ है। गुस्साए लोगों ने हाथों में काला झंडा लेकर गिरिराज सिंह गो बैक और मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोगों के भारी विरोध को देखते हुए गिरिराज सिंह को अपना रास्ता बदलना पड़ा।


दरअसल, पूरा मामला बछवाड़ा प्रखंड के दियारा इलाके के दादुपुर पंचायत स्थित श्रवण टोला की है। जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जनसंपर्क के दौरान दादुपुर जाने वाले थे। गिरिराज सिंह के आने की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में युवा हाथ में काला झंडा लेकर इकट्ठा हो गए और गिरिराज सिंह मुर्दाबाद और गिरिराज सिंह वापस जाओ के नारे लगाने लगे।


विरोध प्रदर्शन कर रहे युवकों का कहना है था कि गिरिराज सिंह इसी सड़क से गुजरने वाले थे लेकिन पता चलने के बाद दूसरे रास्ते से चले गए। उनका कहना था कि चुनाव जीतने के बाद बेगूसराय सांसद ने दियारा क्षेत्र के लिए कोई काम नही किया। दियारा क्षेत्र के सड़क की हालत भी काफी जर्जर है। दियारा क्षेत्र से वोट बार-बार दिया जाता है लेकिन इस इलाके में विकास का नहीं हुआ। 2019 में गिरिराज सिंह इस इलाके में आए थे और विकास करने का वादा किया था लेकिन जीतने के बाद इस इलाके में कभी लौटकर वापस नहीं आए।


लोगों कहना था कि अब जब चुनाव आया है तो उन्हें दियारा के लोगों की याद आई है। वह फिर वोट मांगने के लिए इस इलाके में आने वाले थे लेकिन जब उन्हें पता चला कि यहां की जनता उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी तो इसकी जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नहीं पहुंचे और दूसरे रूट से चलते बने। बता दें कि जिस तरीके से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बेगूसराय में लगातार विरोध हो रहा है। इससे साफ है कि बेगूसराय की जनता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से काफी नाराज है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता