ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

अंतिम चरण की वोटिंग से पहले ECI का बड़ा एक्शन, पटनायक के विशेष सचिव को किया सस्पेंड; जानिए क्या है वजह

DESK : लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की वोटिंग से पहले चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है। निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के विशेष सचिव डी एस कुटे को लेकर बड़ा एक्शन लि

अंतिम चरण की वोटिंग से पहले ECI का बड़ा एक्शन, पटनायक  के विशेष सचिव को किया सस्पेंड; जानिए क्या है वजह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की वोटिंग से पहले चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है। निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के विशेष सचिव डी एस कुटे को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। आयोग ने चुनाव के संचालन में गैर जरूरी हस्तक्षेप करने के लिए इन्हें सस्पेंड कर दिया है। वहीं, ईसीआई ने मेडिकल लीव पर चल रहे एक अन्य आईपीएस अधिकारी आशीष सिंह आईजी (सीएम सुरक्षा) को गुरुवार तक मेडिकल बोर्ड के सामने पेश होने लिए कहा है। 

दरअसल,1997 बैच के आईपीएस अधिकारी कुटे को मुख्यमंत्री कार्यालय में सबसे शक्तिशाली नौकरशाहों में से एक माना जाता रहा है। चुनाव आयोग ने उनका मुख्यालय दिल्ली में ओडिशा के रेजिडेंट कमिश्नर के कार्यालय में तय किया था। उसने ओडिशा के मुख्य सचिव से गुरुवार तक कुटे को चार्जशीट जारी करने को कहा है।


इसके बाद ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मुख्य सचिव को ड्राफ्ट चार्जशीट सौंपेंगे। वहीं, आईपीएस अधिकारी आशीष सिंह 4 मई से मेडिकल लीव पर हैं। इसको लेकर ओडिशा के सीईओ चुनाव आयोग ने कहा गया है कि उन्हें गुरुवार तक डिटेल मेडिकल जांच के लिए एम्स भुवनेश्वर के निदेशक की ओर से गठित एक स्पेशल मेडिकल बोर्ड के सामने पेश होना होगा। 


दरअसल, आयोग की सिफारिश पर सरकार ने अप्रैल में सिंह को आईजी सेंट्रल रेंज के पद से ट्रांसफर कर दिया था।चुनाव आयोग की सिफारिशों पर अप्रैल में छह आईपीएस और दो आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए थे। इसके बाद आईपीएस अधिकारी आशीष सिंह 4 मई से मेडिकल लीव पर हैं। ऐसे में अब आयोग ने यह निर्णय लिया है। 


उधर, लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में ओडिशा में 6 सीटों पर चुनाव करवाए जाएंगे। वहीं, विधानसभा की सीटों पर भी वोटिंग होगी और रिजल्ट 4 जून को सामने आएगा। वहीं, विधानसभा को लेकर भाजपा का दावा है कि वो यहां खुद की सरकार बना रहे हैं तो वहीं, बीजेडी भी दावा कर रही है कि वह एक बार फिर से जीत हासिल करेगी।इस बार ओडिशा में बीजेपी और बीजेडी के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है।