ब्रेकिंग
Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार

अनशन पर बैठे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई लोग घायल

BHAGALPUR: गुरुवार की देर रात भागलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिसमें कई लोग घायल हो गये। बताया जाता है कि मुहर्रम के दौरान उपद्रवियों ने बुढिया काल

 अनशन पर बैठे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: गुरुवार की देर रात भागलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिसमें कई लोग घायल हो गये। बताया जाता है कि मुहर्रम के दौरान  उपद्रवियों ने बुढिया काली मंदिर में पथराव किया था। इस घटना के विरोध में कचहरी चौक पर भाजपा कार्यकर्ता तीन दिनों से अनशन पर बैठे हुए थे। उपद्रवियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग बीजेपी कार्यकर्ता कर रहे थे।


 रात में पुलिस अनशन पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं को हटाने गयी थी लेकिन बीजेपी कार्यकर्ता अनशन से हटने को तैयार नहीं हुए। जब इन लोगों ने पुलिस की बात नहीं मानी तब पुलिस ने इन पर लाठीचार्ज कर दिया। वही इस दौरान वहां मौजूद कई पत्रकारों भी लाठीचार्ज में घायल हो गये। फिलहाल एसएसपी पूरे मामले की जांच खुद कर रहे हैं। 


भागलपुर एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि तीन दिनों से बीजेपी कार्यकर्ता अनशन पर बैठे थे। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था इसलिए इन सबको अस्पताल ले जाया रहा था। लेकिन ये लोग अस्पताल जाने के लिए तैयार नहीं थे। लाठीचार्ज की घटना पर उन्होंने कहा कि यदि नियमों का उल्लंघन किया गया होगा तो कार्रवाई की जाएगी। जो कोई भी कानून को हाथ में लेगा उसे बख्सा नहीं जाएगा। 


गौरतलब है कि भागलपुर के बुढिया काली मंदिर में बीते दिनों उपद्रवियों ने पथराव किया था। उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता अनशन पर बैठे थे। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हमलोग शांतिपूर्ण ढंग से अनशन पर बैठे थे। तीन दिन से अनशन जारी था लेकिन गुरुवार की रात अचानक पुलिस पहुंच गयी और बीजेपी कार्यकर्ताओं को हटाने लगी। जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया जिससे कई कार्यकर्ता घायल हो गये हैं। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।  

टैग्स