ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Bihar Politics: चुनावी सभा में फूट-फूट कर रो पड़ीं पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला, पति मुन्ना शुक्ला को याद कर हुईं भावुक

Bihar Politics: लालगंज विधानसभा क्षेत्र में चुनावी कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला भावुक होकर फूट-फूट कर रो पड़ीं। पति मुन्ना शुक्ला के नारे लगते ही माहौल गमगीन हो गया, बाद में कार्यकर्ताओं ने ढांढस बंधाया।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में पहले चरण के चुनाव को लेकर नेता जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान कुछ ऐसे दृश्य भी सामने आ रहे हैं जिन्हें देखकर लोग हैरान हैं। ऐसा ही एक वाकया लालगंज विधानसभा क्षेत्र से सामने आया है।


यहां राजद उम्मीदवार शिवानी शुक्ला की मां और बाहुबली मुन्ना शुक्ला की पत्नी, पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला, अचानक कार्यकर्ताओं के बीच फूट-फूट कर रोने लगीं। अचानक उनके रो पड़ने से माहौल कुछ देर के लिए गमगीन हो गया। हालांकि मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें ढांढस बंधाया, जिसके बाद वे शांत हुईं।


दरअसल, पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला भगवानपुर अड्डा चौक पर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंची थीं। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने “मुन्ना शुक्ला जिंदाबाद” का नारा लगाया, उन्होंने जेल में बंद अपने पति को याद कर भावुक होकर आंसू बहाने शुरू कर दिए।


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “जेल का ताला टूटेगा, मुन्ना भइया छूटेगा” जैसे नारे बुलंद किए, जिससे अन्नू शुक्ला को हिम्मत मिली। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपनी बेटी, राजद उम्मीदवार शिवानी शुक्ला, को पूर्ण समर्थन देने की अपील की। बहरहाल, चुनावी माहौल में नेताओं के कई भावनात्मक और अलग-अलग अंदाज़ कैमरे में कैद हो रहे हैं, जो इलाके में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता