ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

राज्यसभा उपचुनाव: अनिल हेगड़े निर्विरोध हुए निर्वाचित, CM नीतीश से की मुलाकात

PATNA: जेडीयू के उम्मीदवार अनिल प्रसाद हेगड़े राज्यसभा उपचुनाव के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन प्रमाण पत्र के साथ अनिल हेगड़े मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। इस दौरा

राज्यसभा उपचुनाव: अनिल हेगड़े निर्विरोध हुए निर्वाचित, CM नीतीश से की मुलाकात
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: जेडीयू के उम्मीदवार अनिल प्रसाद हेगड़े राज्यसभा उपचुनाव के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन प्रमाण पत्र के साथ अनिल हेगड़े मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई। इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें बधाई दी। 


बता दें कि राज्यसभा के लिए किंग महेंद्र के निधन से रिक्त सीट पर उप चुनाव में जदयू के अनिल हेगड़े निर्विरोध चुने गये हैं। गुरुवार को ही उन्होंने नामांकन दाखिल किया था।23 मई को यानि आज नाम वापसी की आखिरी तारीख थी। लेकिन आखिरी दिन किसी ने पर्चा नहीं भरा जिसके बाद जेडीयू के अनिल हेगड़े निर्विरोध निर्वाचित हो गये।


गौरतलब है कि जार्ज फर्नांडिस के सहयोगी रहे अनिल हेगड़े जदयू के वरिष्ठ नेता होने के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ तीन दशक से जुड़े हुए हैं। जदयू के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजने का निर्णय किया था। अनिल हेगड़े मूलरूप से कर्नाटक के रहने वाले हैैं। वर्तमान में वे जदयू के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी हैं। 


लंबी अवधि से वे जदयू के संगठन का काम देख रहे हैं। इसके अतिरिक्त किसी भी तरह के विवाद या गुट से कभी उनका नाम नहीं जुड़ा। अनिल हेगड़े का कार्यकाल दो साल का होगा। अनिल हेगड़े का कार्यकाल अप्रैल 2024 तक होगा। निर्विरोध निर्वाचित हुए अनिल प्रसाद हेगड़े को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।