ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

अनिल हेगड़े को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर बोले नीतीश, दिन रात जो पार्टी के लिए काम करेगा उसे टिकट मिलेगा ही

PATNA: शहीद स्वतंत्रता सेनानी सूरज नारायण सिंह की जयंती समारोह पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। उनकी प्रतिमा पर सीएम नीतीश ने माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शिक

अनिल हेगड़े को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर बोले नीतीश, दिन रात जो पार्टी के लिए काम करेगा उसे टिकट मिलेगा ही
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: शहीद स्वतंत्रता सेनानी सूरज नारायण सिंह की जयंती समारोह पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। उनकी प्रतिमा पर सीएम नीतीश ने माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री रामप्रीत पासवान सहित कई  नेताओं ने भी शहीद सूरज नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। 


राज्यसभा के लिए जेडीयू ने अनिल हेगड़े को अपना उम्मीदवार बनाया है इसे लेकर मीडिया के सवालों का जवाब भी सीएम नीतीश ने कहा कि जो कोई भी पार्टी के लिए काम करेगा उसे टिकट मिलेगा ही। दिन रात जो पार्टी का काम करते रहे हैं उस व्यक्ति को मौका देना तो था ही सर्वसम्मती से यह फैसला लिया गया था कि हेगड़े को राज्यसभा भेजा जाए। वही दिल्ली जाने के दौरान पटना एयरपोर्ट पर जब केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह से यह सवाल किया गया कि राज्यसभा चुनाव के लिए जेडीयू ने अनिल हेगड़े को अपना उम्मीदवार बनाया है इस पर आपका क्या कहना है मीडिया के इस सवाल पर आरसीपी सिंह ने चुप्पी साथ ली और आगे बढ़ गये। 


वही पत्रकारों ने जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह सवाल किया कि हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी भी राज्यसभा का टिकट मांग रहे हैं क्या उन्हें भी टिकट दिया जाएगा? मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि टिकट मांगने में क्या दिक्कत है मांगने दीजिए। पत्रकारों ने फिर राहुल गांधी के बयान को लेकर सवाल किया कि राहुल गांधी ने कहा है कि भारतीय राजनीति में रीजनल पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके बयानों को हम नहीं देखे है। क्या बोलते हैं जिनको जो मन में आता है बोलता रहता है।