ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अनंत सिंह को मिला हाथ का साथ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बाहुबली विधायक के बचाव में उतरे

PATNA : पुलिस के कसते शिकंजे के बीच मोकामा के बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को हाथ का साथ मिला है। अनंत सिंह के बचाव में बिहार कांग्रेस का नेतृत्व उतर आया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन म

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : पुलिस के कसते शिकंजे के बीच मोकामा के बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को हाथ का साथ मिला है। अनंत सिंह के बचाव में बिहार कांग्रेस का नेतृत्व उतर आया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने पुलिस के रवैए पर सवाल खड़ा करते हुए अनंत सिंह का बचाव किया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा है कि निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को फंसाने की साजिश हो रही है। मदन मोहन झा ने इस बात पर दुख जताया है कि एक विधायक के खिलाफ पुलिस गलत रवैया से काम कर रही है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मुंगेर लोकसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार थीं। चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा लेकिन बिहार कांग्रेस ने जब अपनी ताकत दिखाने के लिए गांधी मैदान में राहुल गांधी की रैली की तो उसमें अनंत सिंह ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। अनंत सिंह पर कुख्यात भोला सिंह और उसके भाई मुकेश सिंह की हत्या की साजिश रचे जाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने अनंत सिंह के सरकारी आवास पर सोमवार की देर रात नोटिस भी चस्पा किया है। मुश्किल वक्त में अनंत सिंह को अब कांग्रेस का साथ मिला है।
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता