ब्रेकिंग
अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान✦10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा की नौकरी खत्म, तिरहुत DIG ने किया सेवा से बर्खास्त✦मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग✦अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान✦10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा की नौकरी खत्म, तिरहुत DIG ने किया सेवा से बर्खास्त✦मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग

आनंद मोहन ने चिराग से पूछा सवाल, इमामगंज चुनाव-प्रचार के लिए क्यों नहीं गये? पासवानों के नेता हैं भी या नहीं?

SAMASTIPUR: बिहार पीपुल्स पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद और जेडीयू सांसद लवली आनंद के पति आनंद मोहन ने विधानसभा उपचुनाव नतीजों की चर्चा की। इस दौरान लोजपा रामविलास क

आनंद मोहन ने चिराग से पूछा सवाल, इमामगंज चुनाव-प्रचार के लिए क्यों नहीं गये? पासवानों के नेता हैं भी या नहीं?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार पीपुल्स पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद और जेडीयू सांसद लवली आनंद के पति आनंद मोहन ने विधानसभा उपचुनाव नतीजों की चर्चा की। इस दौरान लोजपा रामविलास के सुप्रीमो चिराग पासवान पर जमकर हमला बोला। 


समस्तीपुर में आनन्द मोहन फैन्स क्लब के अध्यक्ष ठाकुर उदय शंकर के आवास पर अपने समर्थकों के साथ बैठक की। उसके बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत की। इस दौरान आनन्द मोहन ने चिराग पासवान को आड़े हाथों लेते हुए हुए कहा कि चिराग पासवान खुद को पासवान समाज का नेता कहते है लेकिन इमामगंज सीट से जनसुराज के टिकट पर एक पासवान समाज का लड़का 37 हजार वोट कैसे ले आता है? 


उनको स्पष्ट करना चाहिए कि एनडीए में रहते हुए वे इमामगंज क्यों नहीं गए? चिराग पासवान को इसका जबाब देना चाहिए। उपचुनाव नतीजों से उत्साहित आनन्द मोहन ने कहा कि यह तो अभी ट्रेलर है पूरी फिल्म तो 2025 में दिखेगी। जब महागठबंधन का बिहार से पूरी तरह सफाया हो जाएगा और बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। सेमिफाइनल जीतें है अब फाईनल जीतेंगे। 








टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता