ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

आनंद मोहन के जेल जाने से नाराज हैं जीतन राम मांझी, सीएम नीतीश से कर दिया बड़ी मांग

PATNA : बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन का पैरोल आज खत्म होने जा रहा है। आनंद मोहन आज शाम 4:00 बजे के बाद वापस से जेल के सलाखों के पीछे बंद हो जाएंगे। आनंद मोहन 15 दिनों के पैरोल प

आनंद मोहन के जेल जाने से नाराज हैं जीतन राम मांझी, सीएम नीतीश से कर दिया बड़ी मांग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन का पैरोल आज खत्म होने जा रहा है। आनंद मोहन आज शाम 4:00 बजे के बाद वापस से जेल के सलाखों के पीछे बंद हो जाएंगे। आनंद मोहन 15 दिनों के पैरोल पर थे और बिहार की राजधानी पटना में अपने जरूरी कामों को निपटा रहे थे। हालांकि, इस दौरान वो कहीं बहार नहीं गए, बल्कि अपने घर के अंदर ही सारा काम-काज किया। जिसके बाद अब वो कल देर रात ही आनंद मोहन पटना से सहरसा के लिए निकल चुके हैं। वहीं, अब आनंद मोहन के पैरोल खत्म होने से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री काफी दुखी दिख रहे हैं। 


दरअसल, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और सत्ता में सहयोगी दल के नेता जीतन राम मांझी ने आनंद मोहन के पैरोल पर वापस जाने को लेकर काफी दुःखी दिख रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बड़ी मांग रख दी है। मांझी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'आनंद मोहन को पुनः जेल जाने की खबर से मन दुखी है। मुझे लगता है अब उनके साथ अन्याय हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह है कि उनके रिहाई के दिशा में काम किया जाए यही न्याय संगत होगा'। मांझी ने कहा है कि, हम और हमारी पार्टी पुरी तरह से आनंद मोहन जी एवं उनके परिजनों के साथ हैं। जिसके बाद अब उनकी यह मांग को लेकर राजनितिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। 


गौरतलब हो कि, राजद के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन 15 दिनों के पैरोल पर बाहर आए थे।  आनंद मोहन अपनी बिटिया की सगाई और मां की बीमारी का हवाला देकर पैरोल पर बहार आए थे।  इस दौरान उनके बिटिया की सगाई में बिहार के तमाम राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा हुआ। इसके बाद अब वो वापस से पैरोल खत्म होने पर वापस जा रहे हैं। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें