ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Election 2025: ‘सम्राट चौधरी को जिताइए, मोदी जी इनको बनाएंगे बड़ा आदमी’ तारापुर की चुनावी सभा में बोले अमित शाह

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने तारापुर में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पक्ष में जनसभा की। उन्होंने जनता से चौधरी को जिताने और छठ पूजा का अपमान न सहने की अपील की।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग अब कुछ ही दिनों दूर है और चुनाव प्रचार भी तेज हो चुका है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तारापुर में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पक्ष में चुनावी सभा की।


अमित शाह ने जनता से अपील की कि वे सम्राट चौधरी को जीताइए, मोदी जी उन्हें बड़ा आदमी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग मोदी का अपमान करते हैं, उन्हें जनता माफ नहीं करती। हर बार जनता ने कमल फूल को अपमान के बाद और अधिक सम्मान दिया है।


शाह ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनका हालिया बयान छठ पूजा पर आपत्तिजनक था। उन्होंने कहा कि मोदी का अपमान ठीक है, लेकिन छठ मैया का अपमान बिहार किसी हालत में सहन नहीं करेगा। क्या छठ मैया की पूजा नौटंकी है? जनता इसका जवाब देगी।


अमित शाह ने कहा कि 2022 में नीतीश कुमार ने तारापुर शहीद दिवस को राष्ट्रीय सम्मान के साथ मनाया, जिसे विपक्ष भूल गया। उन्होंने जनता से भरोसा रखने और सम्राट चौधरी को जिताने की अपील की। शाह ने कहा कि जैसे ही चौधरी चुनाव जीतेंगे और पटना जाएंगे, मोदी जी उन्हें बड़ा बनाने का काम करेंगे।


गृहमंत्री ने मुंगेर जिले के विकास पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि मुंगेर पर गंगा पुल को जंगलराज वालों ने रोका था, जिसे मोदी सरकार ने पूरा किया। शाह ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव के शासन में अपहरण और खून के मामले बढ़े थे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने इस जंगलराज को समाप्त किया। हम मुंगेर को रामायण सर्किट से जोड़ेंगे, यह राम और माता सीता की धरती है।”


अमित शाह ने कहा कि लालू यादव अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री। उन्होंने सवाल उठाया कि जो अपने बेटों का विकास करना चाहते हैं, क्या वे बिहार के नौजवानों का विकास कर सकते हैं? शाह ने जोर देकर कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की जय-जय है और देश में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता