ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

अमित शाह के बिहार दौरे से पहले प्रदेश पदाधिकारियों की हो रही बैठक

PATNA: बीजेपी कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हो रही है. इस बैठक में उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, महामंत्री नागेंद

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बीजेपी कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हो रही है. इस बैठक में उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, महामंत्री नागेंद्र जी के अलावा कई नेता मौजूद हैं. बैठक में  विधानसभा चुनाव, नागरिकता संशोधन एक्ट और एनपीआर को लेकर कैसे बिहार की जनता को समझाया जाए इसको लेकर रणनीति तय की जा रही है.

16 को शाह आएंगे बिहार

अमित शाह 16 जनवरी को बिहार आएंगे. वह वैशाली में CAA पर जागरूकता जनसभा को संबोधित करेंगे. बीजेपी की तरफ से CAA पर जागरूकता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान शुरू किया गया है. बिहार भर के सभी जिलों में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सीएए के समर्थन में जनसभा किया जा रहा है. साथ ही सभी जिलों में स्टाल लगाकर लोगों को हैंडविल बांटी जा रही है. पटना, आरा, मोतिहारी, बेतिया समेत तमाम जिलों में बीजेपी के बड़े नेताओं ने लोगों को संबोधित किया. डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि विपक्षी दलों की ओर से नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है. जिसको लेकर पार्टी ने जागरूकता अभियान चलाने का फैसला किया है.

गृह मंत्री बनने के बाद पहली यात्रा

गृह मंत्री बनने के बाद अमित शाह पहली बार बिहार आ रहे हैं. वैशाली जिले में आयोजित जनसभा को केंद्रीय मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे. उनके आगमन को लेकर पार्टी की ओर से तैयारी की जा रही है. स्थानीय जिला कमिटी में काफी उत्साह देखा जा रहा है. इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है. लिहाजा इस दौरे को चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि झारखंड चुनाव की तरह बिहार में भी बीजेपी केंद्रीय मुद्दों के साथ चुनावी मैदान में उतरने वाली है.