ब्रेकिंग
Bihar News : CM सम्राट का रक्षाबंधन गिफ्ट! SC-ST महिलाओं को 2.5 लाख, छात्राओं को 1 लाख तक प्रोत्साहन राशिBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान Bihar News : सुपौल में झूलन पर्व पर मौत का तांडव! श्रद्धालुओं को रौंदती चली गई तेज रफ्तार कार, 5 की मौतजमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलBihar News : CM सम्राट का रक्षाबंधन गिफ्ट! SC-ST महिलाओं को 2.5 लाख, छात्राओं को 1 लाख तक प्रोत्साहन राशिBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान Bihar News : सुपौल में झूलन पर्व पर मौत का तांडव! श्रद्धालुओं को रौंदती चली गई तेज रफ्तार कार, 5 की मौतजमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरल

अमित शाह के बयान पर ललन सिंह का पलटवार, बोले- चुनाव तक राजभवन को ही आवास बना लीजिये लेकिन...

PATNA: जनता दल यूनाइटेड के नेता ललन सिंह ने बिहार में गृहमंत्री अमित शाह के नवादा में दिए गए भाषण पर पलटवार किया है। ललन सिंह ने ट्वीट कर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए और आगामी लोकसभा

अमित शाह के बयान पर ललन सिंह का पलटवार, बोले- चुनाव तक राजभवन को ही आवास बना लीजिये लेकिन...
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

PATNA: जनता दल यूनाइटेड के नेता ललन सिंह ने बिहार में गृहमंत्री अमित शाह के नवादा में दिए गए भाषण पर पलटवार किया है। ललन सिंह ने ट्वीट कर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह जी,  नवादा में आपके भाषण से स्पष्ट है कि बड़का झुट्ठा पार्टी (BJP) हताश हो गई है और बौखलाहट में है। आप महामहिम राज्यपाल से रोज दिन में 10 बार बात कीजिए हम लोगों को क्यों तकलीफ होगी...?


बता दे लालन सिंह ने कहा.. बंगाल, केरल और महाराष्ट्र में लोग गवाह हैं, सब देख चुके हैं कि राज्यपाल जैसी संस्था का राजनीतिक उपयोग आपलोग किस तरह करते हैं। आप चाहें तो 2024 लोकसभा चुनाव तक अपना आवास राजभवन में ही रख लीजिए। परिणाम आपको 2015 वाला ही मिलेगा। 2024 में भाजपा मुक्त भारत होगा, बिहार से बड़का झुट्ठा पार्टी को शून्य ही मिलेगा।


बता दें अमित शाह ने नवादा की जनता को संबोधित करते हुए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। कहा कि गवर्नर साहब को फोन किया तो ललन सिंह बुरा मान गये। कहने लगे कि आप क्यों बिहार की चिंता करते हैं। लेकिन उन्हें भी पता है कि मैं देश का गृह मंत्री हूं बिहार का कानून व्यवस्था भी देश का हिस्सा है। आप इसे नहीं संभाल पा रहे हैं इसलिए हम चिंता कर रहे हैं।  


सासाराम और नालंदा में लोग मारे जा रहे हैं। गोलियां और पत्थर चल रही। लोग हदशत के साये में हैं। सासाराम में हुई हिंसा को देखते हुए वहां नहीं जा पाया। इसके लिए मैं सासाराम की जनता से यही से क्षमा मांगता हूं। मैं अगली बार सासाराम जरूर आऊंगा। सासाराम में महान सम्राट अशोक की स्मृति में एक महासम्मेलन का आयोजन करेंगे। बिहार में जल्दी से शांति की स्थापना हो मैं ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं। अमित शाह ने नवादा की जनता से कहा कि यदि 2024-2025 में मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनानी है तो दोनों हाथ उठाकर प्रचंड आवाज से भारत माता की जय बोलिये।


नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि इनके भ्रष्टाचार के कारण नवादा में किसानों को खाद नहीं मिलता है। लेकिन चिंता नहीं कीजिए बीजेपी की सरकार बनने के बाद यह सब कुछ ठीक हो जाएगा। मोदी जी ही भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाएंगे और कानून व्यवस्था ठीक करेंगे। भाजपा की सरकार बनने के बाद बिहार के हर पंचायत में कॉपरेटिव डेयरी का काम किया जाएगा। मोदी जी ने नवादा के विकास के लिए ढेर सारा काम किया है।


टैग्स