ब्रेकिंग
Bihar News : अब हर गांव में मिलेगा जीविका दीदियों का बाजार! बिहार में 203 हाट बनाने की तैयारी, सुधा मॉडल पर सरकार का बड़ा फैसलाBihar weather: बिहार में बारिश का रेडार एक्टिव! 10 जिलों पर खतरे की घंटी, 2 में ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके जिले का हालनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चाBihar News : अब हर गांव में मिलेगा जीविका दीदियों का बाजार! बिहार में 203 हाट बनाने की तैयारी, सुधा मॉडल पर सरकार का बड़ा फैसलाBihar weather: बिहार में बारिश का रेडार एक्टिव! 10 जिलों पर खतरे की घंटी, 2 में ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके जिले का हालनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चा

अमित शाह का नाम सुनते ही भड़के ललन सिंह, बोले.. हमसे परमिशन लेकर आएंगे?

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पटना दौरे पर हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 4 दिनों से बिहार में सब कुछ भगवा में कर रखा है और ऐसे में सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड के नेताओं

अमित शाह का नाम सुनते ही भड़के ललन सिंह, बोले.. हमसे परमिशन लेकर आएंगे?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पटना दौरे पर हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 4 दिनों से बिहार में सब कुछ भगवा में कर रखा है और ऐसे में सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड के नेताओं की पेशानी पर भी बल पड़े हुए हैं। बीजेपी ने 243 विधानसभा सीटों पर तैयारी की बात क्या कहीं जेडीयू भी दावा कर रही है कि उसकी तैयारी सभी 243 सीटों पर होगी।


अमित शाह के पटना दौरे को लेकर जब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से सवाल किया गया तो वह एकदम से बिगड़ पड़े। ललन सिंह से जब जेडीयू प्रदेश कार्यालय में मीडिया कर्मियों ने यह सवाल किया कि अमित शाह आज पटना आ रहे हैं तो जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जवाब आया कि हम से परमिशन लेकर थोड़े ना आएंगे।


ललन सिंह ने कहा कि अमित शाह पटना आ रहे हैं तो इसमें कौन सी बड़ी खबर है। उनकी पार्टी की बैठक है और वे उस बैठक में शामिल होने के लिए आ रहे हैं, इसमें कोई खबर है क्या?  किसी भी पार्टी को सम्मेलन और तैयारी करने से किसी से परमिशन लेने की जरुरत नही हैं। ललन सिंह ने कहा है कि बीजेपी अपनी तैयारी कर रही है, हम भी बिहार के 243 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।

टैग्स