ब्रेकिंग
पटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकार

Amit Shah Bihar Visit: समस्तीपुर पहुंचे कंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, 8 जिलों के पार्टी नेताओं के साथ करेंगे बैठक, देंगे जीत का मंत्र

Amit Shah Bihar Visit: गृहमंत्री अमित शाह समस्तीपुर पहुंचे, जहां सरायरंजन के नरघोघी में बीजेपी ने मिथिलांचल और तिरहुत प्रमंडल के 8 जिलों के नेताओं के साथ बैठक आयोजित की। अमित शाह आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति और जीत का मंत्र देंगे।

Amit Shah Bihar Visit
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Amit Shah Bihar Visit: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करने के लिए बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले गृहमंत्री अमित शाह समस्तीपुर पहुंचे हैं। सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित राजकीय अभियंत्रण कालेज में बीजेपी ने मिथिलांचल और तिरहुत प्रमंडल के 8 जिलों के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई है।


अमित शाह के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने अतिथि पर फूलों की बारिश कर उनका भव्य स्वागत किया। इससे पहले नवरात्र के अवसर पर लाल गुलाबी परिधानों में सजी महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के लिए स्वागत गीत गाये।


अमित शाह के आगमन के बाद बीजेपी के नेताओ और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उनका मानना है कि इस बार विधानसभा चुनाव में एनडीए पूरी एकजुटता के साथ जनता के बीच जाएगी औऱ भारी बहुमत से एक बार फिर हमारी सरकार बनने जा रही है। 


कार्यकर्ताओ को उम्मीद है कि जब अमित शाह से चुनावी जीत का मूल मंत्र लेकर पार्टी नेता बैठक से निकलेंगे तो और भी जोश खरोश के साथ बूथ स्तर तक जाएंगे। 8 जिलों के विधायक, पूर्व विधायक, एमपी, पूर्व एमपी, समेत सभी जिला के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्टी अधिकारियों की बैठक सरायरंजन में आयोजित होने से काफी उमंग और उत्साह बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता