ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अमित शाह ने कर दी भविष्यवाणी : बोले- 2024 का चुनाव राहुल बनाम मोदी : बता दिया कि तीन चरणों में कितनी सीट जीत रही है BJP

DESK : भाजपा ने लोकसभा चुनाव- 2024 के चौथे चरण के मतदान से पहले एक बार फिर कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला है। गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते ह

अमित शाह ने कर दी भविष्यवाणी : बोले- 2024 का चुनाव राहुल बनाम मोदी : बता दिया कि तीन चरणों में कितनी सीट जीत रही है BJP
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : भाजपा ने लोकसभा चुनाव- 2024 के चौथे चरण के मतदान से पहले एक बार फिर कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला है। गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 का चुनाव राहुल गांधी बनाम नरेंद्र मोदी का चुनाव है। यह चुनाव वोट फॉर जिहाद के खिलाफ वोट फॉर विकास का है। 


अमित शाह ने कहा है कि इस बार का चुनाव राहुल गांधी वर्सेज नरेंद्र मोदी का चुनाव है। यह चुनाव वोट फॉर जिहाद के अगेंस्ट वोट फॉर विकास का है। यह चुनाव राहुल गांधी की चाइनीज गारंटी के खिलाफ मोदी जी की भारतीय गारंटी का चुनाव है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि तीन चरणों के चुनाव के बाद हम 200 सीट के करीब पहुंच गए हैं। 


इसके अलावा उन्होंने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी पर हमला बोलते हुए कहा कि सुन लो रेवंत रेड्डी! इस बार तेलंगाना में हम 10 से ज्यादा सीट जीतने वाले हैं और तेलंगाना में डबल डिजिट मोदी जी को 400 पार कराने वाला है। मालूम हो कि इससे पहले तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी पर एक बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि एलन मस्क की कंपनी टेस्ला तेलंगाना में निवेश करना चाहती थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें यहां आने से रोक दिया। दोनों ने मस्क पर गुजरात में निवेश करने का दबाव बनाया था।