ब्रेकिंग
नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत; मेला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र और महिला✦दुर्गा पूजा में अश्लील गानों पर डांस से मचा बवाल, समिति अध्यक्ष समेत 13 पर FIR✦Bihar News : रिश्तेदार के घर पहुंचे थे सरपंच, निर्माणाधीन छज्जे की सेंट्रिंग टूटी; सरपंच की दर्दनाक मौत✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत; मेला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र और महिला✦दुर्गा पूजा में अश्लील गानों पर डांस से मचा बवाल, समिति अध्यक्ष समेत 13 पर FIR✦Bihar News : रिश्तेदार के घर पहुंचे थे सरपंच, निर्माणाधीन छज्जे की सेंट्रिंग टूटी; सरपंच की दर्दनाक मौत

अमित शाह के बिहार आगमन से पहले पटना में जमकर शुरू हुई पोस्टरबाजी, गृह मंत्री से पूछे गए ये तीन सवाल

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज बिहार आगमन होने जा रहा है। अमित शाह का पिछले 10 महीने के अंदर यह पांचवीं बिहार यात्रा है। वहीं शाह के आगमन से पहले राजधानी पटना में

अमित शाह के बिहार आगमन से पहले पटना में जमकर शुरू हुई पोस्टरबाजी, गृह मंत्री से पूछे गए ये तीन सवाल
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज बिहार आगमन होने जा रहा है। अमित शाह का पिछले 10 महीने के अंदर यह पांचवीं बिहार यात्रा है। वहीं शाह के आगमन से पहले राजधानी पटना में विरोध में एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें अमित शाह से कई तरह के सवाल किया गया। ये पोस्टर अमित शाह के स्वागत में लगाए गए हैं या इसके पीछे की वजह कुछ और है यह साफ़ नहीं हुआ है। 


अमित शाह के स्वागत के लिए जो पोस्टर लगाए गए हैं उसमें लिखा गया है कि - 'शांति और भाईचारे की धरती पर अमित शाह जी का स्वागत है'। इसके आलावा इस पोस्टर पर सवाल पूछते हुए लिखा गया है-' बिहार पूछ रहा है सीधा सवाल'।मणिुपुर क्यों जल रहा है गृह मंत्री जी? इसके बाद ही दो अलग - अलग पोस्टर लगा कर सवाल किए गए हैं। इसमें लिखा है कि -  महिला पहलवानों की इज्जत- आबरू से खेलने वाले बृजभूषण को क्यों बचाया गृह मंत्री जी? इसके बाद जो पोस्टर लगाया गया है उसमें शाह से यह सवाल किया गया है कि - ईडी-सीबीआई के भरोसा कब तक कायरों वाली राजनीति करोगे गृह मंत्री जी?


वहीं, देश के गृह मंत्री से तीन पोस्टरों के जरिए जो सवाल पूछे गए हैं वो किसके द्वारा पूछे गए हैं और यह पोस्टर किस राजनीतिक दलों के तरफ से लगाया गया है इस बारे में भी फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं है। अब तक किसी ने इस पोस्टर को लगाने की जिम्मेवारी अब तक नहीं ली है। हालांकि, जिस तरीके के सवाल किए गए हैं उससे तो यही लगा रहा है कि इस तरह के सवाल बीजेपी विरोधी पार्टियां पूछती है। लेकिन पोस्टर लगाने वालों ने पोस्टर पर अपना नाम नहीं दिया है। 


इधर, अमित शाह के आगमन को लेकर बिहार की सियासत काफी गर्म नजर आ रही है। जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि, केंद्रीय गृह मंत्री सिर्फ झूठ बातें करते हैं। लेकिन, इस बार जनता के बीच भाषण देने से पहले गीता पर हाथ रखकर कसम खाकर भाषण देना चाहिए। विशेष राज्य का दर्जा बिहार का हक है। जब बिहार में चुनाव के समय वोट लेना था तो विशेष राज्य और विशेष पैकेज याद आ रहा थ, अब आज जब इसकी मांग हो रही है तो यह मुद्दा उन्हें गलत लग रहा है। 


इसके आलावा राजद  के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा जब से सत्ता से बाहर हुई है, तब से अमित शाह ने बिहार को गोद ले लिया है। उनके सपने में भी बिहार दिखाई दे रहा है।  इन्होंने कहा कि अमित शाह सिर्फ नफरत फैलाने आ रहे हैं। हिंदू-मुस्लिम करने आ रहे हैं। बिहार के लिए जो वादा किया वो सब निभाया नहीं। इसलिए उन्हें खाली हाथ वापस जाना पड़ेगा। लोकसभा चुनाव में बिहार में भाजपा को खाता खोलना मुश्किल हो जाएगा।


इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर रहेंगे। वे मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत लखीसराय में बीजेपी की जनसभा को संबोधित करेंगे। अपने चुनावी अभियान की शुरुआत शाह भगवान भोले नाथ पूजा अर्चना के साथ करेंगे। शाह लखीसराय के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद गांधी मैदान में आयोजित रैली में पहुंचेगे।