ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

अमेठी से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस का बड़ा एलान

DESK: साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच राहुल गांधी से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आ रही है। यूपी कांग्रेस के नए प्रदेश अ

अमेठी से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस का बड़ा एलान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच राहुल गांधी से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आ रही है। यूपी कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि राहुल गांधी अमेठी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि अगर प्रियंका गांधी चुनाव लड़ना चाहेंगी तो पार्टी उन्हें वाराणसी सीट से मैदान में उतारेगी।


दरअसल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अजय राय पहली बार अपने गृह जिला वाराणसी पहुंचे थे। वाराणसी के लाल बहादुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे अजय राय का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान जब मीडियाकर्मियों ने उनसे सवाल पूछा कि क्या राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे? इस पर जवाब देते हुए अजय राय ने कहा कि हां बिल्कुल राहुल गांधी अमेठी सीट से चुनाव लड़ेंगे।


उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाराणसी हो या कहीं और से, जहां से वे चुनाव लड़ना चाहेंगी लड़ सकती हैं। इस दौरान उन्होंने स्मृति ईरानी पर जमकर हमला बोला और कहा कि वे बौखलाई हुई हैं। बता दें कि मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता फिर से बहाल हो गई है। राहुल गांधी की दो साल की सजा पर रोक लगने के बाद कांग्रेस एक्टिव मोड में आ गई है और 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय करने में जुट गई है।