ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

अखिलेश यादव ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा : विस में नेता प्रतिपक्ष का पद भी छोड़ा

DESK : उत्तर प्रदेश की कन्नौज संसदीय सीट से चुनाव जीतने के बाद नवनिर्वाचित सांसद और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है

अखिलेश यादव ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा : विस में नेता प्रतिपक्ष का पद भी छोड़ा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश की कन्नौज संसदीय सीट से चुनाव जीतने के बाद नवनिर्वाचित सांसद और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने विस में नेता प्रतिपक्ष का पद भी छोड़ दिया है। अखिलेश यादव करहल विधानसभा से विधायक थे और अब जब वह सांसद बन चुके हैं, उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।


दरअसल, साल 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। चुनाव जीतने के बाद वह विधायक के तौर पर निर्वाचित हुए। विधानसभा में उन्हें प्रतिपक्ष का नेता चुना गया था। इस साल के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव यूपी की कन्नौज सीट से चुनाव लड़े जिसमें उन्हें जीत मिली है।


सांसद निर्वाचित होने के बाद अखिलेश यादव ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। विधायकी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने प्रतिपक्ष का पद भी छोड़ दिया है। अब अखिलेश के इस्तीफे से रिक्त हुए इस सीट पर विधानसभा उपचुनाव कराया जाएगा। करहल विधानसभा सीट से मुलायम सिंह यादव के पोते और लालू प्रसाद के दामाद तेजप्रताप यादव के चुनाव लड़ने की संभावना है।


नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव के नाम की चर्चा है। हालांकि इसपर अंतिम फैसला अखिलेश यादव को ही लेना है। बता दें कि करहल विधानसभा सीट मैनपुरी लोकसभा में आती है। मैनपुरी लोकसभा सीट से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सांसद चुनी गई हैं। करहल विधानसभा सीट से बीजेपी कभी भी जीत हासिल नहीं कर सकी है।