ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अखिलेश यादव की रैली में भगदड़: बैरिकेडिंग तोड़ मंच तक पहुंचे लोग , बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

DESK : बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है, जहां पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की चुनावी रैली में भगदड़ मच गई है। बेकाबू भीड़ ने बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और लोग मंच तक जा

अखिलेश यादव की रैली में भगदड़: बैरिकेडिंग तोड़ मंच तक पहुंचे लोग , बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है, जहां पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की चुनावी रैली में भगदड़ मच गई है। बेकाबू भीड़ ने बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और लोग मंच तक जा पहुंचे। जिसके बाद हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। आजमगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई।


दरअसल, अखिलेश यादव लालगंज लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। जैसे ही अखिलेश यादव मंच पर पहुंचे, भीड़ ने बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और मंच तक जा पहुंची। जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस सपा कार्यकर्ताओं को खदेड़ती नजर आ रही है।


इससे पहले प्रयागराज के फूलपुर में भी राहुल गांधी और अखिलेश यादव की चुनावी जनसभा में भगदड़ मच गई थी। बिगड़ते हालात को देख राहुल गांधी और अखिलेश यादव को रैली को बिना संबोधित किए ही वापस लौटना पड़ा था। इससे पहले संतकबीरनगर में भी कुछ इसी तरह की स्थिति उत्पन्न हो गई थी और समर्थकों ने सुरक्षा घेरे को तोड़ दिया था।