ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

19 लाख रोजगार का हिसाब मांगेगी कांग्रेस, विधानसभा सत्र को लेकर विधायकों ने बनाई रणनीति

PATNA: कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा साफ है. 19 विधायक और एमएलसी जो चुनकर आए है वह विधानसभा में मजबूती के साथ बिहार की जनता की आवाज उठाएंग

19 लाख रोजगार का हिसाब मांगेगी कांग्रेस, विधानसभा सत्र को लेकर विधायकों ने बनाई रणनीति
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा साफ है. 19 विधायक और एमएलसी जो चुनकर आए है वह विधानसभा में मजबूती के साथ बिहार की जनता की आवाज उठाएंगे. जो चुनाव में बीजेपी ने 19 लाख रोजगार देने का वादा किया है उसका हमलोग नौकरी कब देंगे इसका जवाब मांगेंगे.

बिहार के युवाओं को चाहिए रोजगार

अजीत शर्मा ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को हाथ को मजबूत करेंगे. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने चुनाव में 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था. इस पर बीजेपी ने 19 लाख नौकरी देने की बात कही. हमलोग इंतजार कर रहे हैं. नीतीश कुमार कह चुके हैं कि इतनी नौकरी कैसे दी जाएगी. एनडीए की सरकार बनी है तो हमलोग तो सवाल उठाएंगे. क्योंकि बिहार के युवाओं को रोजगार चाहिए. 

होटल चाणक्या में बैठक

कांग्रेस विधायक दल की बैठक पटना के होटल चाणक्य में हुई. विधायक दल के नेता अजीत शर्मा इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे. बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस की रणनीति क्या होगी. इस बात को लेकर चर्चा हुई. कांग्रेस हालिया विधानसभा चुनाव में 19 सीटों पर जीत हासिल कर पाने में सफल रही है. हालांकि पिछली बार की तुलना में इस बार विधानसभा के अंदर कांग्रेस विधायकों की संख्या कम होगी, लेकिन मजबूत विपक्ष के साथ एकजुटता दिखाते पर फोकस किया गया है. अजीत शर्मा ने कहा कि विधानसभा में मौजूदा विपक्ष संख्या बल के लिहाज से बेहद मजबूत स्थिति में है. हम जनता की समस्याओं को ना केवल सदन के अंदर उठाएंगे बल्कि सरकार की गलत नीतियों का विरोध भी करेंगे. अजीत शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी को बिहार की जनता ने जो जिम्मेदारी दी है. हम उसका पूरी तरह से निर्वहन करेंगे और विधानसभा के अंदर हमारी भूमिका सकारात्मक रहेगी.  


टैग्स