ब्रेकिंग
‘उ तो उनका सब दिन का आदत है’, नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह✦पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रसाद बांट रहे युवक को मारी गोली✦बिहार के इन 4 जिलों को मिलेगी बेहतर सड़क की सौगात, 781 करोड़ से होगा निर्माण; जानिए कब तक पूरा होगा काम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘उ तो उनका सब दिन का आदत है’, नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह✦पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रसाद बांट रहे युवक को मारी गोली✦बिहार के इन 4 जिलों को मिलेगी बेहतर सड़क की सौगात, 781 करोड़ से होगा निर्माण; जानिए कब तक पूरा होगा काम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या

JDU के दरौंदा से उम्मीदवार अजय सिंह ने किया नामांकन, गायब रहे BJP के नेता

SIWAN: उप चुनाव से पहले ही जदयू और भाजपा के मतभेद सीवान में सामने आया है. जब जदयू के दरौंदा से उम्मीदवार अजय सिंह ने नामांकन किया तो उस दौरान कोई भी भाजपा का नेता नहीं था. अजय

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SIWAN: उप चुनाव से पहले ही जदयू और भाजपा के मतभेद सीवान में सामने आया है. जब जदयू के दरौंदा से उम्मीदवार अजय सिंह ने नामांकन किया तो उस दौरान कोई भी भाजपा का नेता नहीं था. अजय सिंह अपने समर्थकों के साथ नामांकन कर वापस लौटे.

पूर्व सांसद कर चुके हैं विरोध

सीवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव ने पहले ही अजय सिंह के बारे में कहा था कि वह सीवान में दूसरे शहाबुद्दीन को कबूल नहीं कर सकते हैं. वह आज देखने को ऐसा ही मिला भी कि भाजपा नेता नामांकन में नहीं थे. 

जदयू के कारण ओम प्रकाश की गई थी सीट

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में सीवान सीट जदयू के हिस्से में आई थी.. जिसके कारण ओम प्रकाश यादव का पता कट गया और अजय सिंह की पत्नी कविता सिंह को जदयू ने उम्मीदवार बनाया और वह राजद उम्मीदवार शहाबुद्दीन की पत्नी को हराकर सीवान से संसद पहुंची. ओम प्रकाश ने बागी बनने की कोशिश की तो पार्टी के नेताओं  ने समझाकर शांत करा दिया था. लेकिन अब वह चुप रहने की स्थिति में नहीं है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता