ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

'ऐसा कैसे हुआ है भाई, हम बुला रहे हैं न आपको...' CM नीतीश ने अपर मुख्य सचिव और DGP से पूछे कड़े सवाल, जानिए क्या है पूरा मामला

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज तीन सप्ताह बाद जनता दरबार में मौजूद हैं। सीएम आज कई विभागों की शिकायतों को सुन रहे हैं और इसका निपटारा भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीए

 'ऐसा कैसे हुआ है भाई, हम बुला रहे हैं न आपको...' CM नीतीश ने अपर मुख्य सचिव और DGP से पूछे कड़े सवाल, जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज तीन सप्ताह बाद जनता दरबार में मौजूद हैं। सीएम आज कई विभागों की शिकायतों को सुन रहे हैं और इसका निपटारा भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीएम के जनता दरबार में सिवान से एक फरियादी अपनी शिकायत लेकर पंहुचा। यह मामला खुद सीएम के विभाग से जुड़ा हुआ था। सबसे बड़ी बात है कि सीएम नीतीश जनता दरबार में आए फरियादी की बात सुनकर इस कदर आश्चर्चकित हो गए कि, उन्होंने मौके पर डीजीपी और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को बुलाया और तत्काल इस मामले की जांच का निर्देश जारी किया। 


दरअसल, सीएम नीतीश के जनता दरबार में पहुंचा फरियादी ने कहा कि मेरे लड़के की हत्या को अबतक 28 साल हो गया है। लेकिन, अभी तक इसमें कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है। जिसके बाद सीएम भी अचंभित रह गए और उन्होंने कहा कि, ये 28 साल पुराना मामला है और अभी तक गिरफ़्तारी नहीं हुई है। जिसके बाद फरियादी ने कहा कि, जी 28 साल पहले का मामला है और मैं पहले भी आ चूका हूं।


इसके बाद नीतीश कुमार और भी आश्चर्चकित हो गए और उन्होंने कहा कि- आप पहले भी आए हैं, हम निर्देश भी दिए फिर भी कुछ नहीं हुआ है, ऐसा कैसे हुआ है भाई। उसके बाद सीएम ने अपर मुख्य सचिव को फ़ोन लगाने को कहा और अधिकारियों से बात करते हुए कहा कि अभी तक इस मामले में एक्शन क्यों नहीं हुआ, मामला क्या है। उसके बाद उन्होंने डीजीपी और अपर को तत्काल तलब किया और कई कड़े सवाल पूछे।