ब्रेकिंग
मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह

Agnipath Protest: बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे पप्पू यादव, कहा.. गाड़ियों से झंडा उतारने के बजाए छात्रों को सरकार की मंशा बताएं BJP नेता

PATNA: अग्निपथ कानून को वापस लेने की मांग को लेकर विभिन्न छात्र संगठनों ने आज बिहार बंद बुलाया है। छात्रों के बिहार बंद को विभिन्न राजनीतिक दलों ने समर्थन दिया है। पप्पू यादव की पा

Agnipath Protest:  बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे पप्पू यादव, कहा.. गाड़ियों से झंडा उतारने के बजाए छात्रों को सरकार की मंशा बताएं BJP नेता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: अग्निपथ कानून को वापस लेने की मांग को लेकर विभिन्न छात्र संगठनों ने आज बिहार बंद बुलाया है। छात्रों के बिहार बंद को विभिन्न राजनीतिक दलों ने समर्थन दिया है। पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार मोर्चा ने भी बंद को अपना समर्थन दिया है। बिहार बंद को सफल बनाने के लिए सैकड़ों की संख्या में जाप कार्यकर्ता राजधानी की सड़कों पर उतर गए हैं और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।


इस दौरान जाप सुप्रीमो पप्पू यादव पटना के डाकबंगला चौराहा पहुंचे और केंद्र सरकार से अग्निपथ स्कीम को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर पप्पू यादव ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं अपनी गाड़ियों से झंडा न उतारने के बजाए छात्रों को सरकार की मंशा बतानी चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं पर हमले ठीक नहीं हैं।


पप्पू यादव ने कहा कि इस योजना में या तो 25 हजार पेंशन लागू किया जाए या सरकार से सुनिश्चित करे कि अग्निवीर के बाद उनकी नौकरी स्थाई होगी। इतने दिनों तक सेना के जिन जवानों ने देश की सेवा की क्या उन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर नहीं किया। सरकार उन सैनिकों को गाली देना बंद करे। जब पूरे भारत में संविदा पर बहाली बंद हो रही है तो फिर संविदा पर बहाली की बात क्यों हो रही है। 


Agnipath Protest:  बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे पप्पू यादव, कहा.. गाड़ियों से झंडा उतारने के बजाए छात्रों को सरकार की मंशा बताएं BJP नेता

टैग्स