ब्रेकिंग
बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस

अगर हिंदू और मुस्लिम के लिए होगा अलग -अलग कानून तो, बोले गिरिराज सिंह ... इनलोगों को भी मोदी ने पहनवा दिया जनेऊ

BEGUSARAI : देश में अगले कुछ महीनों में लोकसभा का चुनाव होना है। ऐसे में इस चुनाव को लेकर देश समेत राज्य की तमाम छोटी- बड़ी राजनीतिक पार्टियां अपनी चुनावी रणनीति को धरातल पर उतार वो

अगर हिंदू और मुस्लिम के लिए होगा अलग -अलग कानून तो, बोले गिरिराज सिंह ... इनलोगों को भी मोदी ने पहनवा दिया जनेऊ
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : देश में अगले कुछ महीनों में लोकसभा का चुनाव होना है। ऐसे में इस चुनाव को लेकर देश समेत राज्य की तमाम छोटी- बड़ी राजनीतिक पार्टियां अपनी चुनावी रणनीति को धरातल पर उतार वोटरों को लुभाने में जूट हुई है। ऐसे में अब एक बड़ा फैसला मुस्लिम विवाह अधिनियम से जुड़ा हुआ है। सरकार ने इस अधिनियम को ख़त्म कर दिया है और इस पर कैबिनट की मुहर भी लग गई है। इसके बाद अब इस मामले में केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। 


गिरिराज सिंह ने कहा कि- देखिए स्वाभाविक है अभी उत्तराखंड कॉमन सिविल कोड लाया और अब असम की सरकार ने यह निर्णय लिया है तो बहुत ही अच्छा काम है। अब इस देश में रहने वाले सभी लोग मतलब हिंदू -मुसलमान सबकोई एक कानून से चलेंगे तो समाज में अच्छा माहौल बनेगा। अगर हिंदू के लिए अलग कानून और मुसलमान के लिए अलग कानून हो तो देश नहीं चलेगा। इसलिए मैं असम की सरकार को धन्यवाद देता हूं। इसमें किसी मुसलमान या हिंदू को दुखी नहीं होना चाहिए। 


वहीं कांग्रेस द्वारा मध्य प्रदेश में राम यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि- मैं तो सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दूंगा। उन्होंने कई लोगों को जेनऊ पहनवा दिया और त्रिपुंड लगवा दिया। ऐसे में कांग्रेस को अगर सद्बुद्धि आ रहा है तो यह काफी अच्छी बात है। इस तरह कॉंग्रेस के नेता राम मंदिर के कार्यक्रम में भी शामिल होते तो अच्छा होता। अब वो राम यात्रा भी निकाल रहे हैं, अयोध्या का भी दर्शन कर रहे हैं। वाह रे मोदी सच है कि मोदी है तो मुमकिन है, गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को लेकर यह भी कहा कि -आज वो लोग कल तक राम को काल्पनिक मानते थे वह  राम यात्रा निकाल रहे हैं , इससे सुखद हमारे जैसे लोगों के लिए कुछ नहीं होगा।ये सनातन की जीत है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता