ब्रेकिंग
कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी

बिहार में औंधे मुंह गिरे उपेंद्र कुशवाहा, झारखंड और हरियाणा में चुनाव लड़ेंगे, महागठबंधन से किया किनारा

PATNA: लोकसभा चुनाव में बिहार में खाता तक नहीं खोलने वाले उपेंद्र कुशवाहा अब झारखंड और हरियाणा के चुनाव में किस्मत आजमायेंगे. महागठबंधन के दलों यानि कांग्रेस और राजद नोटिस लेने को तैय

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: लोकसभा चुनाव में बिहार में खाता तक नहीं खोलने वाले उपेंद्र कुशवाहा अब झारखंड और हरियाणा के चुनाव में किस्मत आजमायेंगे. महागठबंधन के दलों यानि कांग्रेस और राजद नोटिस लेने को तैयार नहीं है लिहाजा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी. https://www.youtube.com/watch?v=HRLEhJ6PUkM अकेले ताकत दिखायेंगे उपेंद्र कुशवाहा पटना में आज प्रेस कांफ्रेंस कर उपेंद्र कुशवाहा ने ये एलान किया. उन्होंने कहा कि झारखंड और हरियाणा में चुनाव लड़ने के लिए वे अपनी पार्टी के नेताओं से बात कर रहे हैं. अभी तक ये तय नहीं किया है कि कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे पर लड़ेंगे जरूर. कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन सिर्फ बिहार के लिए बना था, इसलिए जब वे हरियाणा और गुजरात जायेंगे तो वहां किसी पार्टी से तालमेल नहीं होगा. बिहार में 25 लाख सदस्य बनायेंगे कुशवाहा ने कहा कि बिहार में फिलहाल उनकी पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है. बिहार में उन्होंने 25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. लेकिन जब पत्रकारों ने पूछा कि अब तक कितने सदस्य बन गये तो वे इसका जवाब नहीं दे पाये. कुशवाहा ने बताया कि सदस्यता अभियान 31 अगस्त तक चलना है. 31 अगस्त के बाद ही वे बता पायेंगे कि कितने लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली.  
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता