ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

अब से कुछ देर बाद पटना आएंगे लालू, पिता के स्वागत के लिए तेजप्रताप ने आवास के बाहर कराया डेकोरेशन, लिखा..WELCOME TO MY FATHER

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अब से कुछ देर बार पटना आने वाले हैं। लालू प्रसाद यादव के स्वागत के लिए उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के आवास के बाहर मुख्य द

अब से कुछ देर बाद पटना आएंगे लालू, पिता के स्वागत के लिए  तेजप्रताप ने आवास के बाहर कराया डेकोरेशन, लिखा..WELCOME TO MY FATHER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अब से कुछ देर बार पटना आने वाले हैं। लालू प्रसाद यादव के स्वागत के लिए उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के आवास के बाहर मुख्य द्वार को बैलूनों से सजाया गया है। गेट पर WELCOME TO MY FATHER लिखा गया है। तेजप्रताप के आवास के बाहर कई लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है। तेजप्रताप यादव के आवास टू एम स्टैंड रोड में लालू प्रसाद यादव आने वाले हैं। इसे लेकर तैयारियां पूरी की गयी है।


लालू प्रसाद यादव थोड़ी देर बाद दिल्ली से आज पटना आने वाले हैं। पटना एयरपोर्ट पर राजद कार्यकर्ता और जन शक्ति परिषद के कार्यकर्ता मौजूद है। पटना एयरपोर्ट पर मौजूद कार्यकर्ता लालू यादव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी की नजरे राजद सुप्रीमो पर टिकी हुई है। उनके स्वागत के लिए कई लोग एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। वही पिता के स्वागत के लिए पटना एयरपोर्ट पर लालू के दोनों बेटे तेजप्रताप और तेजस्वी यादव दोनों मौजूद हैं। 


इसे लेकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि 41 महीने के बाद गरीबों की आवाज सुनने वाला व्यक्ति आज पटना आ रहा है। इस दिन का इंतजार लोग पहले से कर रहे थे। वही एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों ने कहा कि हम सब बहुत खुश है कि गरीबों का नेता आज पटना आ रहे हैं। गरीबों के लिए लालू प्रसाद ने जो काम किया है वह किसी ने नहीं किया है।  

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें