ब्रेकिंग
Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी

अब लालू की बिटिया से भिड़ गए सुशील मोदी, रोजा रखने और नवरात्र करने पर दी नसीहत

PATNA : बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी लालू परिवार पर निशाना साधने का कोई मौका शायद ही छोड़ते हो. लालू यादव से लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर

अब लालू की बिटिया से भिड़ गए सुशील मोदी, रोजा रखने और नवरात्र करने पर दी नसीहत
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी लालू परिवार पर निशाना साधने का कोई मौका शायद ही छोड़ते हो. लालू यादव से लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर सुशील मोदी हर दिन किसी न किसी मुद्दे को लेकर निशाना बनाते हैं. लेकिन आज सुशील मोदी ने लालू यादव की बेटी रोशनी आचार्य को नसीहत दे डाली है.


दरअसल लालू यादव की बेटी रोशनी आचार्य ने अपने पिता की सलामती के लिए रमजान महीने में रोजा रखने और नवरात्र में व्रत करने की बात कही थी. सोशल मीडिया अकाउंट पर शुरू रोहिणी आचार्य ने अपने विचार रखे थे. इसके बाद अब सुशील मोदी लालू की बेटी को नसीहत देते नजर आए हैं. सुशील मोदी ने कहा है कि "सत्ता-सम्पत्ति के लिए लालू प्रसाद ईश्वर, अल्ला को धोखा देते रहे, अब काम न आयेगा व्रत-रोजा. लालू प्रसाद न ठीक से हिंदू हो पाये, न इस्लाम की शिक्षा ग्रहण कर पाये। कोई भी धर्म गरीबों-दलितों को सताने की इजाजत नहीं देता."



सुशील मोदी ने आगे लिखा है कि " आज जमानत पर उनकी रिहाई के लिए परिवार के जो सदस्य व्रत और रोजा, दोनों रखने करने की बात कर रहे हैं ,वे दरअसल किसी भी उपासना पद्धिति के प्रति ईमानदार नहीं हैं.उससे कुछ होने वाला नहीं. लालू परिवार सत्ता और सम्पत्ति के लिए ईश्वर- छठी मइया और अल्ला को भी धोखा देने की कोशिश करता रहा.



सुशील मोदी ने ये भी कहा कि "लालू प्रसाद ने अपने कुशासन काल में बिहार के लाखों लोगों को पलायन के लिए मजबूर किया, अपराधियों का दुस्साहस बढाया, सत्ता में  बने रहने के लिए 100 से ज्यादा नरसंहार होने दिये. विकास को ठप कर लोगों को रोजगार से वंचित किया और मूक पशुओं के चारा तक में 1000 करोड़ का घोटाला किया. उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत जो सजा मिली है, उसे पूरा कर अपने किये का प्रायश्चित करना चाहिए."

टैग्स