ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

AAP के सांसद संजय सिंह गिरफ्तार, शराब घोटाला मामले में पूछताछ के बाद ED की कार्रवाई

DELHI: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया है। संजय सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी के बाद ईडी ने यह कार्रवाई की। बता दें कि इससे पूर्व संजय सिंह क

AAP के सांसद संजय सिंह गिरफ्तार, शराब घोटाला मामले में पूछताछ के बाद ED की कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया है। संजय सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी के बाद ईडी ने यह कार्रवाई की। बता दें कि इससे पूर्व संजय सिंह के करीबियों के यहां भी छापेमारी की गयी थी। शराब घोटाले की चार्जशीट में संजय सिंह का भी नाम था। 


शराब नीति में घोटाला मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पहले ही गिरफ्तार किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह गुरुवार को महिला सशक्तिकरण के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ताइवान जाने वाले थे लेकिन उन्हें मंजूरी नहीं दी गयी।  


आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह से लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया है। आबकारी घोटाला मामले में दायर चार्जशीट में AAP सांसद संजय सिंह का नाम था। इसी मामले में बुधवार की सुबह ईडी ने उनके घर पर छापेमारी की थी। ईडी की कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी की ओर से ट्वीट कर कहा कि 15 महीनों में 1000 से ज्यादा रेड की जा चुकी है लेकिन जांच एजेंसी को अभी तक कुछ भी नहीं मिल पाया है। बताया जाता है कि करीब 10 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।