ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

आजकल अफसर सब घर पर रहता है ... मोबाइल से बात कर नौकरी करता है, CM नीतीश बोले .. बिना बताएं किसी दिन पहुंच जाएंगे फिर ...

PATNA : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश ने आज पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने राजधानी पटना में आज 1000 करोड़ से अधिक की लागत से बनी पुलिस से संबंधित भवनों का उद्घ

आजकल अफसर सब घर पर रहता है ... मोबाइल से बात कर नौकरी करता है, CM नीतीश बोले .. बिना बताएं किसी दिन पहुंच जाएंगे फिर ...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश ने आज पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने राजधानी पटना में  आज 1000 करोड़ से अधिक की लागत से बनी पुलिस से संबंधित भवनों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम नीतीश पुलिस महकमे के आला अधिकारियों की क्लास लगते हुए भी नजर आए।  सीएम ने कहा कि, मुझे आजकल पुलिसकर्मियों को अधिक शिकायत मिल रही है इसे दूर करने की जरूरत है ताकि लॉ एंड ऑडर और बेहतर हो सके। 


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री पटना में पुलिस से संबंधित भवनों का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए कहा कि, हमारा शुरू से ही कोशिश रहा है की राज्य की पुलिसकर्मियों को किसी तरह की कठनाई का सामना नहीं करना पड़े।  आज बिहार में बहुत संख्या में महिला सिपाही भी हैं, इनलोगों की जरूरतों का ध्यान रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।  यही वजह है इन नए भवनों में महिला कर्मी के अलग और पुरुष कर्मी के लिए अलग बैठने की व्यवस्था की गयी है। इसके साथ ही कई जगहों पर एक थाने ने दो - दो थानेदार रखें जा रहे हैं। इसमें एक लॉ एंड ऑडर पर ध्यान देंगे दूसरा बाकी का काम देखंगे। 


वहीं, इन बातों के बीच सीएम ने पुलिस महकमे के आला अधिकारियों की शिकायतों का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे आजकल बहुत शिकायत सुनने को मिल रहा है की कई थानों में थानेदार मौजूद नहीं रहते हैं। इसको लेकर हम आला अधिकारियों को बोलते रहते हैं,  एक बार रात में पैदल चलकर और कभी गाड़ी से चलकर वहां का हाल देखिये गा न, दिन में भी सुबह - सुबह जाकर भी जायजा लेंगे न की क्या चल रहा है। खाली मोबाइल से वीसी कर नहीं न सब चीज़ देखा जा सकता है। हम तो कहते हैं फिजकली जगह - जगह आप भी घूमकर देखें क कोई क्राइम करने वाला तो नहीं है। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि , हम तो कहीं - कहीं शिकायत सुनते हैं की आजकल अफसर सब घरबे में बैठल रहता है और मोबाइलबे पर बात करता है। बताइये भला इसका कोई मतलब है। आपसब लोग फिजिकल रूप से मौजूद रहे नहीं तो किसी दिन हम खुद पहुंच जाएंगे। बिना कहे हम पहुंच जाएंगे। कभी थाना में पहुंच जाएंगे कभी जिला में देख लेंगे और कहीं जाकर ऑफिस में देखेंगे की अफसर हैं या नहीं। मोबाइल का यूज़ कीजिये उससे मना नहीं कर रहे लेकिन अपने हित में नहीं बल्कि जनता के हित में करें। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें