ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

आज शाम 'हम' पार्टी के विधायकों की होगी बैठक, कल शाम होगा CM नीतीश का इस्तीफा

PATNA : बिहार में अभी भी सियासी सस्पेंस खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। बिहार सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी के बीच मनमुटाव खुलकर सामने आ गया है। अब एनडीए सरकार का कल बनाना लगभग तय ह

आज शाम 'हम' पार्टी के विधायकों की होगी बैठक, कल शाम होगा CM नीतीश का इस्तीफा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अभी भी सियासी सस्पेंस खत्म होता हुआ नजर आ रहा है।  बिहार सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी के बीच मनमुटाव खुलकर सामने आ गया है। अब एनडीए सरकार का कल बनाना लगभग तय हो गया है। इससे पहले बिहार की सियासी उथल-पुथल के बीच 'हम' पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने आज शाम 7:00 बजे पार्टी के विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक 12 स्टैंड रोड में होगी।


वहीं, आरजेडी के राजद सांसद अहमद अशफाक ने कहा कि अब जेडीयू और आरजेडी का रिश्ता टूट चुका है। बिहार राजनीति को 19 साल तक अस्थिर रखा। बिहार की जनता नीतीश को मांग नहीं करेगी। इसके साथ ही पटना में सीएम आवास में चल रही जेडीयू की कोर कमेटी की बैठक खत्म हो गई है।  ललन सिंह, संजय झा, विजेंद्र यादव समेत कई नेता बाहर निकल आए हैं। 


इसके साथ ही आरजेडी और जेडीयू की दूरी की खबर के बीच जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि कांग्रेस के गैर-जिम्मेदाराना और अड़ियल रवैये के कारण 'इंडिया' गठबंधन टूटने की कगार पर है। इसके साथ ही बिहार में जारी राजनीतिक घमासान के बीच भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े पटना पहुंच चुके हैं। और  पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ बिहार की राजनीति पर चर्चा कर रहे है। शाम को 7 बजे फिर से कोर कमेटी की बैठक होगी। लेकिन उससे पहले शाम 4 बजे बिहार बीजेपी के विधायकों की भी मीटिंग होगी। जिसमे पार्टी के सभी विधायक, सांसद, मोर्चा अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी और प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।