ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

BJP का प्रशिक्षण शिविर आज से, राजगीर में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज

PATNA : आज से भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण शिविर राजगीर में होने जा रहा है. नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में बीजेपी के तमाम दिग्गजों का जुटान होगा. बीते साल कोरोना वायरस

BJP का प्रशिक्षण शिविर आज से, राजगीर में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : आज से भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण शिविर राजगीर में होने जा रहा है. नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में बीजेपी के तमाम दिग्गजों का जुटान होगा. बीते साल कोरोना वायरस और विधानसभा चुनाव के कारण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नहीं हो सका था. लंबे समय के बाद बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर आयोजित हो रहा है.

राजगीर में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता दिग्गज नेताओं के नेतृत्व में इस बात की रणनीति तय करेंगे कि बिहार में संगठन को पहले से ज्यादा सशक्त कैसे बनाया जाए, कैसे बीजेपी अपनी ताकत इतनी बढ़ाए कि वह बिहार में अपने बूते सरकार बनाने के काबिल हो जाए. भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में अगले वर्ष का कार्यक्रम तय किया जाएगा. अरुणाचल प्रदेश के घटनाक्रम के बाद बीजेपी और जेडीयू के बीच खींचतान देखने को मिली थी. जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बीजेपी के रवैए पर नाराजगी जताई गई थी. लेकिन अब बीजेपी प्रशिक्षण शिविर में संगठन विस्तार को लेकर किस नीति पर मुहर लगाती है यह देखना बेहद दिलचस्प होगा.


अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संघ और विश्व हिंदू परिषद ने जो कार्यक्रम तय किए हैं उसमें भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले हैं. बिहार में बीजेपी के कार्यकर्ता चंदा वसूली का भी काम करने वाले हैं. ऐसे में प्रशिक्षण शिविर के दौरान इन तमाम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व इस बात पर निर्णय ले सकता है कि कैसे बीजेपी अपने संगठनों के साथ तालमेल बैठा ते हुए राज्य के अंदर अपनी ताकत बढ़ाए. बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर पर ना केवल विपक्षी बल्कि सहयोगी दल जेडीयू की भी नजरें टिकी हुई होंगी.