ब्रेकिंग
RJD विधायक के ममेरे भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, यूनिवर्सिटी जाते वक्त बदमाशों ने रास्ते में बरसाईं गोलियां✦पटना में पूजा पंडालों पर अग्निशमन विभाग की सख्ती, 50 से अधिक की हुई जांच; खामियां दूर नहीं हुईं तो एक्शन तय✦Bihar Voter List 2027: बिहार में फिर बदलेगी वोटर लिस्ट, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट; जानें नाम जुड़वाने से हटाने तक पूरा नियम✦देवराहा बाबा की कर्मभूमि नोआवाँ में गूंजी श्रीराम कथा, पाँचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦RJD विधायक के ममेरे भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, यूनिवर्सिटी जाते वक्त बदमाशों ने रास्ते में बरसाईं गोलियां✦पटना में पूजा पंडालों पर अग्निशमन विभाग की सख्ती, 50 से अधिक की हुई जांच; खामियां दूर नहीं हुईं तो एक्शन तय✦Bihar Voter List 2027: बिहार में फिर बदलेगी वोटर लिस्ट, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट; जानें नाम जुड़वाने से हटाने तक पूरा नियम✦देवराहा बाबा की कर्मभूमि नोआवाँ में गूंजी श्रीराम कथा, पाँचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी

आज से पूरे बिहार में शुरू होगा BJP का धिक्कार यात्रा, जानिए क्या है इसके राजनितिक मायने

PATNA : अगले साल अप्रैल के महीने में लोकसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर देश समेत राज्य की तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने स्तर से तैयारी में जुट गई है। देश की तमाम राजनीतिक पार्ट

आज से पूरे बिहार में शुरू होगा BJP का धिक्कार यात्रा, जानिए क्या है इसके राजनितिक मायने
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : अगले साल अप्रैल के महीने में लोकसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर देश समेत राज्य की तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने स्तर से तैयारी में जुट गई है। देश की तमाम राजनीतिक पार्टी द्वारा लगातार यात्रा निकाल कर अपनी उपलब्धियां और विपक्षी दलों की कमियों को बताया जा रहा है। इसी करीब में अब आज भारतीय जनता पार्टी पूरे बिहार में धिक्कार यात्रा निकालने जा रही है।


दरअसल, बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने यह ऐलान किया है कि भाजपा नीतीश सरकार के खिलाफ में पूरे राज्य में आज से धिक्कार मार्च निकालने का काम करेगी। भाजपा पूरे प्रदेश में नीतीश कुमार के खिलाफ आंदोलन करेगी। नीतीश कुमार जो घमण्डिया गठबंधन के नेता है उनका इस दौरान विरोध होगा। बिहार के लोगों को यह बताया जाएगा कि बिहार के लिए नीतीश और तेजस्वी की सरकार किस तरह से धिक्कार है।


सम्राट ने कहा कि, आज से एक साल पहले जब राज्य में नीतीश - तेजस्वी की सरकार आई थी तब से लेकर आज तक आम आदमी का अब जीना मुहाल हो गया है। इस सरकार की नीतियों की वजह से लोगों को अपनी हक़ की मांग करने पर लाठी मिलती है। इस सरकार को रोजगार से कोई लेना देना नहीं है।वहीं करप्शन और अपराध जनता के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। भाजपा के कार्यकर्ता सरकार की इन नीतियों के खिलाफ राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में भी जगह-जगह प्रदर्शन करेंगे।