ब्रेकिंग
Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦Bihar JDU: MLC चुनाव के बीच जदयू ने अचानक क्यों बदली युवा टीम? चुनाव सिर पर, संगठन में फेरबदल से उठे सवाल✦Bihar MLC Election : ‘दिमाग नर्वस कर गया है...’ निशांत को लेकर अनंत सिंह के बयान पर नीरज कुमार का पलटवार, कहा - ‘मूर्ख मार्तंड पर नहीं करता बात, एक ही इंजेक्शन में हो गए बेचैन...✦दुर्गा पूजा में पटना की सड़कों पर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना जाम में फंसकर हो जाएंगे परेशान! चेक करें रूट✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦Bihar JDU: MLC चुनाव के बीच जदयू ने अचानक क्यों बदली युवा टीम? चुनाव सिर पर, संगठन में फेरबदल से उठे सवाल✦Bihar MLC Election : ‘दिमाग नर्वस कर गया है...’ निशांत को लेकर अनंत सिंह के बयान पर नीरज कुमार का पलटवार, कहा - ‘मूर्ख मार्तंड पर नहीं करता बात, एक ही इंजेक्शन में हो गए बेचैन...✦दुर्गा पूजा में पटना की सड़कों पर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना जाम में फंसकर हो जाएंगे परेशान! चेक करें रूट

‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी

Bihar Politics: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भगवान श्रीराम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर सियासी विवाद तेज हो गया है। जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने इस बयान पर सवाल उठाते हुए NDA को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी...

‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रभु श्रीराम को लेकर दिए गए बयान पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. सीएम के बयान पर जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने तीखा पलटवार किया है. उन्होंने सम्राट चौधरी के बयान को अहंकार से जोड़ते हुए NDA पर भी निशाना साधा और लोगों से आगामी चुनाव में NDA को हराने की अपील की.


दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि प्रभु श्रीराम इंतजार कर रहे थे कि मोदी जी घर कब देंगे. इसी बयान को लेकर प्रशांत किशोर ने भाजपा और NDA की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि भगवान राम को भी भाजपा वाले मोदी जी से घर दिलवा रहे हैं.


PK ने कहा कि सम्राट चौधरी ने कहा कि राम जी अपने घर के लिए 400 साल से इंतजार कर रहे थे और मोदी जी ने घर दिया, तब राम जी को घर मिला. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर इसे अहंकार नहीं कहा जाएगा तो फिर क्या कहा जाएगा.


भगवान को भी मोदी जी से घर दिलवा रहे

प्रशांत किशोर ने कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं और जीवन-मरण सब उनके हाथ में है. इसके बावजूद भाजपा के नेता यह कह रहे हैं कि राम जी अपने घर के लिए इंतजार कर रहे थे और मोदी जी ने उन्हें घर दिया.


उन्होंने कहा कि जनता को घर, 5 किलो अनाज, शिक्षा और रोजगार देने में सरकार नाकाम है, लेकिन भगवान का घर बनवाने की बात की जा रही है. PK ने इसे अहंकार की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि इसी अहंकार पर अंकुश लगाने के लिए NDA को हराना जरूरी है.


जनता को लगेगा गलती हो रही है तो सड़क पर उतरेगी

प्रशांत किशोर ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से राहुल गांधी को लेकर की गई टिप्पणी के संदर्भ में भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जब जनता को लगता है कि उसके साथ गलत हो रहा है, तो लोग सड़क पर उतरेंगे.


PK ने कहा कि जन सुराज की ओर से बिहार में चुनाव आयोग की धांधली को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया गया था. उनका आरोप है कि बिहार में 10 हजार रुपये में वोट खरीदा गया, लेकिन उस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया गया. वहीं, जब सड़क पर 10 हजार लोग प्रदर्शन कर रहे हैं तो हस्तक्षेप किया जा रहा है.


ये कितना बड़ा संकट है, आप खुद देखिए

प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस चीफ जस्टिस ने जन सुराज और बिहार के लोगों की याचिका खारिज की थी, उन्हीं के मुंह से ‘कॉकरोच’ शब्द निकला. उन्होंने कहा कि यह स्थिति लोकतंत्र के लिए बड़ा संकट है.