ब्रेकिंग
गंगा किनारे बन रहा पटना का वेस्ट टू वंडर पार्क, 38 कलाकृतियां होंगी खास आकर्षण; जानिए कब तक होगा तैयारBihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरलBihar News : 17 अगस्त से बिहार में बदल जाएगी जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री! कागज से छुटकारा, डीड से स्टांप तक सब ऑनलाइनगंगा किनारे बन रहा पटना का वेस्ट टू वंडर पार्क, 38 कलाकृतियां होंगी खास आकर्षण; जानिए कब तक होगा तैयारBihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरलBihar News : 17 अगस्त से बिहार में बदल जाएगी जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री! कागज से छुटकारा, डीड से स्टांप तक सब ऑनलाइन

नीतीश-तेजस्वी की मुलाकात आज, क्या जातीय जनगणना के मुद्दा बदलेगा बिहार में सियासी समीकरण

PATNA : लंबे अरसे बाद में बिहार के मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की आज मुलाकात होने वाली है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री के चेंबर मे

नीतीश-तेजस्वी की मुलाकात आज, क्या जातीय जनगणना के मुद्दा बदलेगा बिहार में सियासी समीकरण
Editor
2 मिनट

PATNA : लंबे अरसे बाद में बिहार के मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की आज मुलाकात होने वाली है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री के चेंबर में उनसे मुलाकात करने वाले हैं। दोपहर 1 बजे मुलाकात का समय तय है। तेजस्वी की यह मुलाकात जातीय जनगणना के मुद्दे पर होगी। जातीय जनगणना के मसले पर तेजस्वी यादव ने गुरुवार को विधानसभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव पर चर्चा तो नहीं हो सकी लेकिन तेजस्वी यादव ने मीडिया के जरिए यह घोषणा जरूर की थी कि वह इस मसले पर नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे। आज दोनों नेताओं की मुलाकात पर सबकी नजरें टिकी होगी।


जातीय जनगणना के मसले पर नेता प्रतिपक्ष से तेजस्वी यादव पीछे हटने को तैयार नहीं है. तेजस्वी यादव ने अब इस मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने का ऐलान किया था.  गुरुवार को तेजस्वी ने कहा था कि जातीय जनगणना का मसला उनकी पार्टी सबसे पहले उठाते रही है और अगर केंद्र सरकार ने यह फैसला किया है कि जातीय जनगणना नहीं कराई जाएगी तो इसके बावजूद राज्य सरकार अपने खर्च पर इसे करा सकती है. विपक्ष ने कहा कि कई राज्यों ने ऐसा अपने खर्च पर कराया है. 



जातीय जनगणना के मसले पर तेजस्वी यादव गुरुवार को विपक्षी दलों के नेताओं के साथ एक बैठक की थी. तेजस्वी लगातार यह मांग रखते आ रहे हैं कि जातीय जनगणना के मसले पर राज्य सरकार केंद्र के सामने अपनी बात रखें. विधानसभा की एक कमेटी के जरिए केंद्र से आग्रह किया जाए और अगर इसके बावजूद भी केंद्र सरकार तैयार नहीं होती है तो बिहार सरकार अपने खर्च पर जातीय जनगणना कराये.