ब्रेकिंग
हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार

किसान आंदोलन : आज केजरीवाल की मुलाकात किसान नेताओं से, 28 फरवरी को महापंचायत बुलाने पर बातचीत

DELHI : केंद्र सरकार की तरफ से लागू किए गए नए कृषि कानूनों के खिलाफ अब तक किसानों का आंदोलन जारी है। किसान आंदोलन के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने खुलकर उतरने का ऐलान कर दिया है। पा

किसान आंदोलन : आज केजरीवाल की मुलाकात किसान नेताओं से, 28 फरवरी को महापंचायत बुलाने पर बातचीत
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : केंद्र सरकार की तरफ से लागू किए गए नए कृषि कानूनों के खिलाफ अब तक किसानों का आंदोलन जारी है। किसान आंदोलन के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने खुलकर उतरने का ऐलान कर दिया है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने किसानों के समर्थन में एक महापंचायत बुलाने का ऐलान किया है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल आज किसानों से मुलाकात करेंगे। 


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के साथ मुलाकात करने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल आज दोपहर दिल्ली बॉर्डर पहुंचेंगे और वहां अलग-अलग किसान संगठनों के नेताओं से मुलाकात करेंगे दिल्ली बॉर्डर पर तकरीबन 3 महीने से किसानों का आंदोलन जारी है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने संसद में यह ऐलान किया था कि केंद्र सरकार में कृषि कानूनों को तत्काल वापस ले। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी आम आदमी पार्टी ने अब प्रदेश में किसान महापंचायत बुलाने की तैयारी की है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने किसानों के मुद्दे पर समर्थन के लिए एक महापंचायत करने का ऐलान किया है। 


28 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मेरठ में किसान महापंचायत का आयोजन किया जाना है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के मुताबिक इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस किसान महापंचायत में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। किसान महापंचायत को संबोधित भी करेंगे। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में निकाय चुनाव के नतीजे देखने के बाद यह समझ लिया है कि किसानों के समर्थन में उतरना उसके लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर फायदेमंद हो सकता है।