ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

आज हाजीपुर कोर्ट में पेश होंगे लालू यादव, इस मामले में होना है हाजिर

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव लगातार कोर्ट कचहरी का चक्कर लगा रहे हैं. आज लालू यादव को हाजीपुर कोर्ट में पेश होना है लालू यादव की पेशी जिस मामले में हाजीपुर कोर्ट म

आज हाजीपुर कोर्ट में पेश होंगे लालू यादव, इस मामले में होना है हाजिर
Editor
3 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव लगातार कोर्ट कचहरी का चक्कर लगा रहे हैं. आज लालू यादव को हाजीपुर कोर्ट में पेश होना है लालू यादव की पेशी जिस मामले में हाजीपुर कोर्ट में होनी है. यह मामला दरअसल आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा हुआ है. इस मामले में लालू यादव का बयान आज कोर्ट में दर्ज किया जाएगा. चुनावी आचार संहिता उल्लंघन का मामला साल 2015 के विधानसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है. लालू यादव इसी मामले में पेशी होनी है। 


दरअसल यह मामला साल 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है। लालू यादव में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कुछ आपत्तिजनक बातें कही थी, जिसे लेकर उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया था। 27 सितंबर 2015 को राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए लालू यादव ने जातिवादक शब्दों का इस्तेमाल किया था। लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे और इस दौरान उन्होंने फॉरवर्ड के खिलाफ लड़ाई की बात कही थी। इस मामले में तत्कालीन सदर सर्किल इंस्पेक्टर ने 29 सितंबर को वीडियो एविडेंस के आधार पर मामला दर्ज किया था। लालू के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला गंगा ब्रिज थाने में दर्ज कराया गया था। 


तब विधानसभा चुनाव के दौरान लालू यादव का बैकवर्ड फॉरवर्ड वाला बयान ने खूब सुर्खियां बना था। लालू यादव ने यह बयान तेरसिया में चुनावी जनसभा के दौरान दिया था। हाजीपुर व्यवहार न्यायालय में मामला चल रहा है और 23 अप्रैल को कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी के बाद लालू को जमानत दे दी थी। लालू यादव की तरफ से इस मामले की पैरवी कर रहे वकीलों के मुताबिक लालू का बयान आज कोर्ट में दर्ज होना है। इसके पहले लालू आचार संहिता उल्लंघन के मामले में ही पलामू कोर्ट में हाजिर हो चुके हैं। पलामू कोर्ट ने पिछले दिनों उन्हें जुर्माना लगाते हुए केस खत्म किया था। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े मामलों में लगातार तेजी आई है और इनकी सुनवाई जल्दी-जल्दी की जा रही है। लालू यादव के हाजीपुर पहुंचने को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह भी देखा जा रहा है।