ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

84 दिन बाद आज होगा नीतीश कैबिनेट का विस्तार, नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू

PATNA : काफी लंबे इंतजार के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर आखिरकार जदयू-भाजपा में बात बन गई है. आज नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल का विस्‍तार होने जा रहा है. दोपहर साढ़े 12 बजे सभी

84 दिन बाद आज होगा नीतीश कैबिनेट का विस्तार, नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू
Anamika
2 मिनट

PATNA : काफी लंबे इंतजार के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर आखिरकार जदयू-भाजपा में बात बन गई है. आज नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल का विस्‍तार होने जा रहा है. दोपहर साढ़े 12 बजे सभी नए मंत्रीगण राजभवन में शपथ लेंगे

 राजभवन के राजेन्‍द्र मंडप में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में नए मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी पूरी हो चुकी है. मंत्रियों के शपथग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी और विधानसभा अध्यक्ष के साथ तमाम अतिथि मौजूद रहेंगे.   सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक संभावित मंत्रियों को फोन कर शपथ ग्रहण की सूचना दे दी गई है.

बता दें कि अभी नीतीश कुमार की कैबिनेट में 14 मंत्री हैं. भाजपा कोटे के 7,जदयू कोटे के 5, हम और विआईपी के एक-एक मंत्री शपथ ले चुके हैं. सीएम समेत 36 मंत्री बन सकते हैं, यानि 22 मंत्रियों का पद खाली है.

मंत्री बनने वालों में अभी तक का फाइनल नाम

शाहनवाज हुसैन - बीजेपी
नितिन नवीन, बीजेपी
नीरज कुमार बबलू - बीजेपी
सम्राट चौधरी- बीजेपी सुभाष सिंह - बीजेपी
आलोक रंजन झा- बीजेपी
प्रमोद कुमार- बीजेपी
जनक राम-बीजेपी

लेसी सिंह - जेडीयू
जमा खान - जेडीयू
जयंत राज- जेडीयू  
मदन सहनी- जेडीयू
श्रवण कुमार -जेडीयू
संजय झा -जेडीयू
सुनील कुमार - जेडीयू
सुमित सिंह - निर्दलीय