ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

7 मई को तमिलनाडु के CM पद की शपथ लेंगे एमके स्टालिन

DESK: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के नतीजे सामने आ चुके हैं। पश्चिम बंगाल में TMC की शानदार वापसी हुई है

7 मई को तमिलनाडु के CM पद की शपथ लेंगे एमके स्टालिन
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के नतीजे सामने आ चुके हैं। पश्चिम बंगाल में TMC की शानदार वापसी हुई है। वहीं असम में बीजेपी की आसानी से सत्ता में वापसी हुई है। बात यदि तमिलनाडु की करें तो एमके स्टालिन भी सत्ता में वापसी करने में सफल रहे। उनके नेतृत्व में द्रमुक गठबंधन के खाते में 151 सीटों पर जीत दर्ज की है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई.पलानीसामी ने हार स्वीकारी और उन्होंने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को अपना इस्तीफा भेजा। एमके स्टालिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर 7 मई को शपथ ग्रहण करेंगे। 



 68 वर्षीय एमके स्टालिन पहली बार 14 साल की उम्र में पार्टी के लिए वोट मांगते हुए दिखाई दिए थे। इस बार उनकी निगाह मुख्यमंत्री पद पर टिकी थी। स्टालिन के पिता करुणानिधि 5 बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। स्टालिन ने अपना पहला चुनाव 1991 में लड़ा था। तब से अबतक वे 6 बार विधानसभा के लिए चुने जा चुके हैं। तमिलनाडु में 234 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। द्रमुक गठबंधन के खाते में 151 सीटें और अन्नाद्रमुक गठबंधन के खाते में 70 सीटें गई हैं। इसके साथ ही राज्य में फिर एकबार एमके स्टालिन के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है।