ब्रेकिंग
जमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलमुजफ्फरपुर जमीन तोड़फोड़ मामले में विधायक अमित रानू की गिरफ्तारी की तैयारी, 25 कांड दर्ज, 8 में नामजदरक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, 4,700 स्कूटर-मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी अभियान की शुरुआतBPSC TRE-4 अभ्यर्थियों से मिले चिराग पासवान, CM सम्राट चौधरी के सामने रखी 15 सूत्री मांगें, कहा..संवाद से होगा समाधान पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!जमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलमुजफ्फरपुर जमीन तोड़फोड़ मामले में विधायक अमित रानू की गिरफ्तारी की तैयारी, 25 कांड दर्ज, 8 में नामजदरक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, 4,700 स्कूटर-मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी अभियान की शुरुआतBPSC TRE-4 अभ्यर्थियों से मिले चिराग पासवान, CM सम्राट चौधरी के सामने रखी 15 सूत्री मांगें, कहा..संवाद से होगा समाधान पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!

सीएम आवास में 7 अप्रैल को नीतीश की इफ्तार पार्टी, 8 अप्रैल को जेडीयू की दावत-ए-इफ्तार

PATNA: खालिद अनवर के दावत-ए-इफ्तार के बाद बिहार में सियासी इफ्तार का दौर शुरू हो गया है। अब 7 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी होगी। एक अणे मार्ग स्थित CM आव

सीएम आवास में 7 अप्रैल को नीतीश की इफ्तार पार्टी, 8 अप्रैल को जेडीयू की दावत-ए-इफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: खालिद अनवर के दावत-ए-इफ्तार के बाद बिहार में सियासी इफ्तार का दौर शुरू हो गया है। अब 7 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी होगी। एक अणे मार्ग स्थित CM आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन होगा। उसके अगले दिन 8  अप्रैल को जेडीयू की इफ्तार पार्टी होगी। दावत-ए-इफ्तार के जरीये 2024 की रणनीति तय की जाएगी।  


जेडीयू एमएलसी ने खालिद अनवर ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7 अप्रैल को इफ्तार पार्टी दे रहे हैं। एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर दावत-ए- इफ्तार रखी गयी है। इसके ठीक अगले दिन 8 अप्रैल को जेडीयू की ओर से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन होगा। इस दौरान कई और इफ्तार पार्टी होंगे। इस इफ्तार पार्टी में हमलोग यही दुआ करते हैं कि देश को भारतीय जनता पार्टी से निजात मिले।


रमजान के महीने में इफ्तार के नाम पर सियासत कैसे होती है इसकी झलक जेडीयू के विधान पार्षद खालिद अनवर के दावत-ए-इफ्तार में दिखी थी। जेडीयू के एमएलसी खालिद ने अपने इफ्तार में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुख्य अतिथि बनाकर बुलाया था। उनके लिए ही लाल किले जैसा मंच बनवाया था। मैसेज ये दिया जा रहा था कि लाल किले पर झंडा फहराने की बारी अब नीतीश कुमार की है।


जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने सोमवार को पटना के फुलवारी शरीफ में इफ्तार पार्टी दी थी। इसमें नीतीश कुमार अपने खास मंत्री विजय चौधरी के साथ पहुंचे थे। इफ्तार से पहले नीतीश कुमार को लाल किले जैसे मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया था। इफ्तार पार्टी को लेकर अब बिहार में सियासत तेज हो गयी है। बीजेपी के लोग इसे सियासी इफ्तार कहने लगे हैं।  




टैग्स