ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

BJP का बड़ा एलान, चुनाव में 60 साल से ज्यादा उम्रवालों को नहीं मिलेगा टिकट

DESK : अब 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को BJP टिकट नहीं देगी। BJP के इस फैसले से कही खुशी तो कहीं गम का माहौल देखने को मिल रहा है। दरअसल BJP की संकलन समिति और संसदीय बोर्ड क

BJP का बड़ा एलान, चुनाव में 60 साल से ज्यादा उम्रवालों को नहीं मिलेगा टिकट
Anamika
2 मिनट

DESK : अब 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को BJP टिकट नहीं देगी। BJP के इस फैसले से कही खुशी तो कहीं गम का माहौल देखने को मिल रहा है। दरअसल BJP की संकलन समिति और संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। गुजरात में आयोजित इस बैठक का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने की । इस दौरान पार्टी से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले लिए गए साथ ही कई ऐसे निर्णय भी लिए गए जिसे सुनते ही कार्यकर्ता हैरान रह गए।


बैठक में सबसे महत्वपूर्ण फैसला यह लिया गया कि अब 60 साल से ज्यादा उम्र वाले नेताओं को BJP टिकट नहीं देगी साथ ही जो कॉर्पोरेटर और पदाधिकारी तीन टर्म से पद पर आसीन हैं उनके सगे संबंधियों को भी टिकट से वंचित रखा जाएगा। 


BJP प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने संसदीय बोर्ड में लिए गए फैसलों की घोषणा जैसे ही की कार्यकर्ता हैरान रह गए। इस फैसले पर कहीं ख़ुशी तो कहीं गम की माहौल देखने को मिला। बताया जाता है कि इस फैसले से सूरत में 40 से 50 फीसदी सिटिंग कार्पोरेटरों का पत्ता कट जाएगा। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी सीआर पाटिल ने एक कार्यक्रम में कहा था कि 55 साल से अधिक उम्र के कार्यकर्ता टिकट की मांग ना करें। जिसे लेकर पार्टी में तनाव का माहौल बन गया था और अब नई गाईडलाइन जारी करते हुए BJP ने कार्यकर्ता और नेतोओं को हैरत में डाल दिया है।