ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

5 जून को बिहार में सीएम नीतीश का पुतला दहन करेंगे RLSP कार्यकर्ता, बढ़ते क्राइम से हैं नाराज

PATNA: युवा लोक समता के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता आशुतोष झा ने बताया कि 5 जून को सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन होगा. युवा लोक समता के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल के आवाहन पर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: युवा लोक समता के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता आशुतोष झा ने बताया कि  5 जून को सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन होगा. युवा लोक समता के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल के आवाहन पर संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे बिहार के हर जिला मुख्यालय पर पुतला दहन करेंगे. 

बिहार में कानून व्यवस्था का डर नहीं

आशुतोष ने बताया कि बिहार में गिरती कानून व्यवस्था और एसटीइटी की परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन करेंगे. युवा लोक समता के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल और मुख्य प्रवक्ता आशुतोष झा ने संयुक्त रूप से कहा कि बिहार में अपराध बेलगाम हो चुके है. लॉकडाउन की अवधि में भी हत्या लूट बलात्कार की घटनाएं आम है. सरकार का इस पर कोई अंकुश नहीं है. ऐसी संवेदनहीन सरकार को अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए.

एसटीईटी की परीक्षा जनवरी में हुई और उसका परिणाम मई में आना था. हजारों युवाओं का भविष्य और रोजगार इससे जुड़ा हुआ था लेकिन सरकार ने इसे अचानक रद्द कर दिया. यह बेहद निराशाजनक बात है कि बिहार में कदाचार मुक्त परीक्षा हो ही नहीं सकती है.सरकार को इसकी जवाबदेही लेते हुए अविलंब उचित कदम उठाने चाहिए अन्यथा युवा रालोसपा भी चरणबद्ध आंदोलन करेगी.