ब्रेकिंग
UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51

BIHAR NEWS : 400 नए घाटों पर होगा बालू का कारोबार, माफिया पर ड्रोन से निगरानी

PATNA : बिहार में 15 अक्टूबर से बालू खनन शुरू करने का निर्देश दिया गया है। बिहार में अब बालू घाटों की संख्या बढ़कर 984 हो गई है। पहले यह संख्या 580 थी।वहीं, इनक

BIHAR NEWS : 400 नए घाटों पर होगा बालू का कारोबार, माफिया पर ड्रोन से निगरानी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में 15 अक्टूबर से बालू खनन शुरू करने का निर्देश दिया गया है। बिहार में अब बालू घाटों की संख्या बढ़कर 984 हो गई है। पहले यह संख्या 580 थी।


वहीं, इनकी संख्या बढ़ने की मुख्य वजह बड़े घाटों को छोटी-छोटी इकाइयों में विभाजित करना है। इन सभी 400 नए बालू घाटों पर खनन की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। नए और पहले से बचे हुए तमाम बालू घाटों की नीलामी की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।


राज्य में 15 अक्टूबर से बालू खनन की गतिविधि फिर से शुरू होने जा रही है। साथ ही बालू घाटों की नीलामी की गति तेज हो जाएगी। राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर बरसात में बालू खनन गतिविधि बंद रहती है। हालांकि खान एवं भूतत्व विभाग की तैयारी अधिकतर बालू घाटों की नीलामी कराने की है।


373 घाटों की नीलामी हुई पूरी अब तक 373 घाटों की नीलामी हुई है। 611 घाटों की नीलामी की प्रक्रिया जारी है। पहले से मौजूद 580 घाटों में करीब 250 ऐसे हैं, जिनका आकार या क्षेत्रफल काफी बड़ा होने के कारण इनकी नीलामी नहीं हो पा रही थी। विभाग के स्तर पर समीक्षा के बाद इन घाटों को कई छोटी इकाइयों में विभाजित की गई। इससे घाटों की संख्या में करीब 400 की वृद्धि हुई और मौजूदा समय में यह बढ़कर 984 तक पहुंच गई। राज्य में अब तक 237 बालू घाटों के लिए पर्यावरण स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन 152 बालू घाटों पर ही अभी बालू खनन की प्रक्रिया शुरू हो पाई है।


इधर, राज्यभर में खनन गतिविधि शुरू होने के साथ ही नीलामी की प्रक्रिया तेजी से संपन्न होगी और खनन वाले घाटों की संख्या बढ़ेगी। सभी घाटों पर अवैध खनन के साथ ही ओवरलोडिंग रोकने के लिए धर्म कांटा, चेकपोस्ट समेत तमाम इंतजाम किए गए हैं। खनिज ढोने वाले वाहनों पर लाल पट्टी से लाइसेंस संख्या समेत अन्य जानकारी लिखना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही वाहनों में जीपीएस लगाना अनिवार्य है।