ब्रेकिंग
पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना राजद विधायक को पड़ गया भारी, संतुलन बिगड़ते ही पानी में गिरे धड़ाम से✦Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश✦Bihar Education Department : CK अनिल ने सभी DEO-DPO को किया सतर्क, भ्रष्ट महिला अधिकारी रूबी कुमारी का दिया उदाहरण, क्या है पूरा मामला...✦1.39 करोड़ की चांदी लूट मामले में BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार, अमित शाह और संजय सरावगी के साथ तस्वीरें वायरल✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना राजद विधायक को पड़ गया भारी, संतुलन बिगड़ते ही पानी में गिरे धड़ाम से✦Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश✦Bihar Education Department : CK अनिल ने सभी DEO-DPO को किया सतर्क, भ्रष्ट महिला अधिकारी रूबी कुमारी का दिया उदाहरण, क्या है पूरा मामला...✦1.39 करोड़ की चांदी लूट मामले में BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार, अमित शाह और संजय सरावगी के साथ तस्वीरें वायरल

31 जुलाई को बिहार में होगी BJP की अहम बैठक, जेपी नड्डा होंगे शामिल

PATNA : बीजेपी के सभी मोर्चों की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बिहार में आयोजित होगी। कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 31 जुलाई को पटन

31 जुलाई को बिहार में होगी BJP की अहम बैठक, जेपी नड्डा होंगे शामिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बीजेपी के सभी मोर्चों की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बिहार में आयोजित होगी। कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 31 जुलाई को पटना पहुंचेंगे। पटना पहुंचने पर जेपी नड्डा पार्टी का सांगठनिक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। इस बैठक को लेकर बीजेपी ने अभी से ही अपनी तैयारी शुरू कर दी है। नड्डा के बिहार दौरे को लेकर शुक्रवार को बीजेपी की एक बैठक आयोजित की गई।


इस बैठक में बीजेपी के सभी सभी मोर्चों के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि बैठक में पार्टी के नेताओं के साथ कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि बीजेपी के सभी मोर्चों की राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन बिहाह में होने वाला है। इस कार्यसमिति में शामिल होने के लिए जेपी नड्डा 31 जुलाई को बिहार आ रहे हैं।


संजय जायसवाल ने बताया कि कार्यकर्ताओं का नियमित प्रशिक्षण बीजेपी की कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा है। आगामी 14, 15 और 16 जुलाई को पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गया में आयोजित होने वाला है। इस शिविर में बिहार बीजेपी के सभी बड़े नेता, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी समेत 300 से अधिक लोग शामिल होंगे। इस शिविर से बीजेपी के संकल्प को और भी मजबूती मिलेगी।

टैग्स