ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

3 रिटायर्ड IAS अधिकारी बनाए गये BPSC के सदस्य, सीएम के निर्देश के बाद रिक्त पदों को भरा गया

PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग में सदस्यों के तीन पद खाली पड़े थे जिसे भरने का निर्देश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिनों दिया था। इन खाली पड़े पदों को भरने के लिए नीतीश कुमार

3 रिटायर्ड IAS अधिकारी बनाए गये BPSC के सदस्य, सीएम के निर्देश के बाद रिक्त पदों को भरा गया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग में सदस्यों के तीन पद खाली पड़े थे जिसे भरने का निर्देश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिनों दिया था। इन खाली पड़े पदों को भरने के लिए नीतीश कुमार ने 5 दिनों की मोहलत दी थी और आज बीपीएससी के 3 सदस्यों की नियुक्ति कर दी गयी।


मुख्यमंत्री के इस निर्देश के चौथे दिन खाली पड़े तीन पदों को भरा गया। सेवानिवृत 3 आईएएस अधिकारियों को बीपीएससी का सदस्य बनाया गया। यशस्पति मिश्रा, सर्व नारायण यादव और नवल किशोर को बिहार लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।  


2010 बैच के आईएएस अधिकारी व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के रिटायर्ड निदेशक नवल किशोर को पदभार ग्रहण करने की तिथि के प्रभाव से बिहार लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। इनकी कार्यावधि पदभार ग्रहण की तिथि से 6 वर्ष या 62 वर्ष की उम्र सीमा में जो भी पहले हो, तक होगी। साथ ही 2010 बैच के आईएएस अधिकारी व पर्यटन विभाग के रिटायर्ड निदेशक यशस्पति मिश्र, 2010 बैच के ही चकबंदी के सेवानिवृत निदेशक सर्ब नारायण यादव बीपीएसी के सदस्य नियुक्त किये गये हैं।