ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

2025 में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अनंत सिंह, छोटे सरकार ने किया दावा..जे हैं से ही रहेंगे मुख्यमंत्री, नीतीश के अलावे दूसरा कोई नहीं बनेगा सीएम

PATNA: मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह जेल से रिहा होने के बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहली बार एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री से म

2025 में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अनंत सिंह, छोटे सरकार ने किया दावा..जे हैं से ही रहेंगे मुख्यमंत्री, नीतीश के अलावे दूसरा कोई नहीं बनेगा सीएम
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह जेल से रिहा होने के बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहली बार एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री से मिलने के बाद अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए यह दावा किया कि 2025 में वो विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। 


अनंत सिंह ने कहा कि क्षेत्र घुमने के लिए गये थे। वहां की जनता ने कुछ काम बताया था उसी काम को लेकर वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए आए हुए थे। यह कहने आए थे कि कुछ काम है उसे कर दीजिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बढ़िया मुलाकात रहा वो कहे हैं कि काम हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री जी कुछ भी नहीं बोले जो काम से गये थे वो काम कर दिये। 


इस दौरान अनंत सिंह ने दावा किया कि 2025 में वो बिहार विधानसभा का चुनाव वो लड़ेंगे। अनंत सिंह ने जब पूछा गया कि बिहार का अगला सीएम कौन होगा? तब मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए छोटे सरकार ने कहा कि जे हैं से ही रहेंगे दूसरा कोई नहीं मुख्यमंत्री बनेगा। 


बता दें कि मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह 16 अगस्त की सुबह 5 बजे पटना के बेऊर जेल से बाहर निकले थे। 14 अगस्त को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी। जिस एके 47 मामले में पटना सिविल कोर्ट ने  उन्हें दस साल जेल की सजा सुनाई थी। उसी मामले पर सुनवाई करते हुए पटना हाई कोर्ट ने उन्हें राहत दी। एके-47 केस में सबूतों के अभाव में अनंत सिंह को हाई कोर्ट ने बरी कर दिया। इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान मई महीने में जमीन के बंटवारे को लेकर 15 दिन की पैरोल पर वो जेल से बाहर आए थे। 


इसी दौरान जेडीयू प्रत्याशी ललन सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था तब उन्होंने यह दावा किया था कि ललन सिंह 4 लाख वोट से जीतेंगे। पेरौल की समय सीमा खत्म होने के बाद वो जेल चले गये और ललन सिंह चुनाव जीत गये। ललन सिंह आज मुंगेर के सांसद हैं। बता दें कि मोकामा विधानसभा क्षेत्र से अनंत सिंह एक नहीं बल्कि चार बार विधायक रहे थे। जिसके बाद केस में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया था। लेकिन अब अनंत सिंह ने यह दावा कर दिया है कि वो आगामी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे और इस बार भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे। नीतीश कुमार के अलावे कोई भी व्यक्ति बिहार का सीएम नहीं बनेगा।

2025 में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अनंत सिंह, छोटे सरकार ने किया दावा..जे हैं से ही रहेंगे मुख्यमंत्री, नीतीश के अलावे दूसरा कोई नहीं बनेगा सीएम




टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें