ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

2024 में कौन होगा I.N.D.I.A का पीएम फेस? कांग्रेस ने साफ कर दिया अपना रूख

DELHI: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A गठबंधन का पीएम फेस कौन होगा, इसपर अबतक संशय की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी पार्टी का

2024 में कौन होगा I.N.D.I.A का पीएम फेस? कांग्रेस ने साफ कर दिया अपना रूख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A गठबंधन का पीएम फेस कौन होगा, इसपर अबतक संशय की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी पार्टी का रूख स्पष्ट कर दिया है। I.N.D.I.A का पीएम उम्मीदवार कौन होगा, इसपर खरगे ने कहा है कि समय आने पर इसका फैसला लिया जाएगा।


दरअसल, बीजेपी को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए यूपीए की जगह I.N.D.I.A को बनाया गया है। इस गठबंधन में 28 से अधिक दल शामिल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर बनी इस गठबंधन का पीएम उम्मीदवार कौन होगा, यह सवाल लगातार उठता रहा है। बीजेपी के साथ साथ एनडीए में शामिल दल इसको लेकर आए दिन हमला बोलते रहे हैं हालांकि कांग्रेस ने अपना रूख साफ कर दिया है।


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंडिया अलायंस के पीएम चेहरे को लेकर कहा कि चुनकर आने के बाद सब बैठेंगे और फैसला करेंगे कि विपक्ष का पीएम कौन होगा। कांग्रेस अध्यक्ष बुधवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर सुकमा जिले में चुनावी रैली करने पहुंचे थे। इस दौरान चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।