ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

20 महीने बाद लालू को देखते ही रो पड़ीं राबड़ी देवी, जेल जाने के बाद पहली बार पति से मिलकर बांटा सुख-दुख

RANCHI: चारा घोटाला मामले में जेल की सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी मिलीं. जेल जाने के बाद राबड़ी देवी की लालू स

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

RANCHI: चारा घोटाला मामले में जेल की सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी मिलीं. जेल जाने के बाद राबड़ी देवी की लालू से ये पहली मुलाकात थी. रांची के रिम्स में भर्ती लालू यादव से अरसे बाद मिलकर राबड़ी देवी भावुक हो गईं.


20 महीने बाद लालू यादव से राबड़ी देवी ने मुलाकात की. राबड़ी ने अपने पति लालू यादव का हालचाल पूछा और उनके तबीयत के बारे में विस्तार से चर्चा की. सूत्रों के मुताबिक लालू यादव से मुलाकात के दौरान राबड़ी देवी की आंखें नम थी और इतने महीने बाद उनसे मिलकर वो रो पड़ीं. लालू की बेटी मीसा भारती भी अपनी मां के साथ पिता से मिलने पहुंची थी.


ख़बरों के मुताबिक लालू से मुलाकात के दौरान राबड़ी देवी ने राजनीति समेत कई मुद्दों पर चर्चा की. हाल के दिनों में लालू परिवार में मचे घमासान पर भी दोनों में बातचीत हुई. ऐश्वर्या प्रकरण को लेकर भी लालू-राबड़ी ने विचार-विमर्श किया. आपको बता दें कि रिम्स प्रशासन से स्पेशल परमिशन मिलने के बाद राबड़ी देवी ने आज लालू प्रसाद से मुलाकात की. 


टैग्स