ब्रेकिंग
बिहार में बसेंगे नए सैटेलाइट शहर, पुराने शहरों का भी होगा कायाकल्पबांकीपुर से चुनाव लड़ने का प्रशांत किशोर ने किया ऐलान, कहा..सम्राट चौधरी के सीएम बनने से नाराज हैं क्षेत्र की जनतापटना में डिलीवरी बॉय का AC लाउंज पुलिसकर्मियों का बना अड्डा? वायरल तस्वीरों के बाद उठे सवालपेट में पट्टी बांधकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, स्वास्थ्य मंत्री निशांत की कार्रवाई पर फूटा गुस्सा, PM-CM से न्याय की लगाई गुहारBihar News: बिहार के एक SDO का खेल बेनकाब, DCLR की कुर्सी पर बैठकर 21 केसों में जारी किया मनमाना आदेश...अब मिली सजाबिहार में बसेंगे नए सैटेलाइट शहर, पुराने शहरों का भी होगा कायाकल्पबांकीपुर से चुनाव लड़ने का प्रशांत किशोर ने किया ऐलान, कहा..सम्राट चौधरी के सीएम बनने से नाराज हैं क्षेत्र की जनतापटना में डिलीवरी बॉय का AC लाउंज पुलिसकर्मियों का बना अड्डा? वायरल तस्वीरों के बाद उठे सवालपेट में पट्टी बांधकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, स्वास्थ्य मंत्री निशांत की कार्रवाई पर फूटा गुस्सा, PM-CM से न्याय की लगाई गुहारBihar News: बिहार के एक SDO का खेल बेनकाब, DCLR की कुर्सी पर बैठकर 21 केसों में जारी किया मनमाना आदेश...अब मिली सजा

20 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे ललन सिंह, समर्थकों को बोले- फीलगुड में न रहें..चुनाव की गंभीरता को समझें

MUNGER : बिहार में लोकसभा चुनाव कुल सात चरणों में होने हैं। कल 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। नवादा, जमुई, गया और औरंगाबाद में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। वही दूसरे

20 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे ललन सिंह, समर्थकों को बोले- फीलगुड में न रहें..चुनाव की गंभीरता को समझें
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER : बिहार में लोकसभा चुनाव कुल सात चरणों में होने हैं। कल 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। नवादा, जमुई, गया और औरंगाबाद में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। वही दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को कुल 5 सीटों पर किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में होगा। जबकि 7 मई को तीसरे चरण का चुनाव 4 सीट झंझारपुर, सुपौल, अररिया और मधेपुरा में होगा। चौथे चरण का चुनाव 13 मई को 6 सीटे दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर और खगड़िया में होगा। 


मुंगेर लोकसभा सीट से एनडीए से जीडीयू के प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह हैं। वही महागठबंधन की ओर से आरजेडी उम्मीदवार अनीता देवी भी चुनाव के मैदान में हैं। मुंगेर लोकसभा सीट से ललन सिंह आगामी 20 अप्रैल को अपने नामांकन का पर्चा भरेंगे। इस बात की जानकारी खुद ललन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मुंगेर में 20 अप्रैल को नामांकन है। आप सभी लोग आमंत्रित हैं। मुंगेर में नामांकन कार्यक्रम में आएं और हमारा मनोबल बढ़ाएं। 


ललन सिंह ने आगे लिखा है कि इसके अलावा हम अपने सहयोगियों, शुभचिंतकों, साथियों से अपील करना चाहते हैं। हमारी पहली अपील यह है कि विरोधी पक्ष के उम्मीदवार की तरफ से कई तरह की उत्तेजनात्मक टिप्पणियां की जाएंगी। लेकिन हम सभी को संयम रखना है। इसका सही जवाब 13 मई को मतदान के दिन ईवीएम का बटन दबाकर देना है। हमारी दूसरी अपील यह है कि कोई भी चुनाव अंतिम दिन तक लड़ा जाता है। हमारे साथी, समर्थक, शुभचिंतक फीलगुड में न रहें। चुनाव की गंभीरता को जरूर समझें। नामांकन कार्यक्रम में आप सभी का स्वागत है, अभिनंदन है।