ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

और क्वेश्चन आवर खत्म होते ही मंत्री जी ने ली चैन की सांस, मानसून सत्र में सबने निशाने पर रखा

PATNA : बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज यानी शुक्रवार को अंतिम दिन है। लगभग 1 महीने से चल रहे मानसून सत्र की बैठक शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी। जुम्मे का दिन हो

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज यानी शुक्रवार को अंतिम दिन है। लगभग 1 महीने से चल रहे मानसून सत्र की बैठक शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी। जुम्मे का दिन होने के कारण विधानसभा और विधान परिषद की बैठकें 11 बजे से शुरू हो गई और जैसे ही 12 बजे क्वेश्चन आवर खत्म हुआ मंत्री जी ने चैन की सांस ली। चैन की सांस लेने वाले यह मंत्री और कोई नहीं बल्कि बिहार के शिक्षा विभाग का जिम्मा संभालने वाले कृष्ण नंदन वर्मा हैं। दरअसल मानसून सत्र के दौरान शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा सबसे ज्यादा परेशान रहे। शिक्षा विभाग से जुड़े सवालों का अंबार दोनों सदनों में देखने को मिला और मंत्री महोदय जवाब देते-देते थक गए। मंत्री जी की मुसीबत इसलिए भी ज्यादा बढ़ी दिखी क्योंकि विपक्ष हो या सत्ता पक्ष सबने शिक्षा मंत्री को सदन में जमकर घेरा। नियोजित शिक्षकों के सवाल से लेकर स्कूलों की इमारत नहीं होना, टीचर्स की कमी, वित्त रहित शिक्षा नीति जैसे मुद्दों पर शिक्षा मंत्री कभी विधानसभा तो कभी विधान परिषद में घिरे नजर आए। शिक्षा मंत्री का हाल कुछ ऐसा दिखा जैसे वह अकेले सरकार में बैठे हों और सारा का सारा सदन उनके सामने विरोध में खड़ा। महीने भर की मुसीबत आज खत्म हो गई लिहाजा मंत्री महोदय लंच आवर में आराम से लॉबी में पहुंचे और राहत भरी चाय की चुस्की ली।
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता